सिराेही, 18 अप्रैल (हि.स.)। आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के मान सरोवर परिसर में शिक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित विद्यार्थी सम्मेलन सोलफुल पांडा में भाग लेने के लिए देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पहुंचे हैं। इसमें विद्यार्थियों को मेडिटेशन, मोटिवेशनल क्लासेस से लेकर खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराईं जा रही हैं।
शुक्रवार को तपोवन परिसर में एकसाथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नींबू रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया तो लंबी कूद में छात्रों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही रस्साकस्सी, खो-खो, पुशअप चैलेंज, मिनी मैराथन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन पर सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था।
इस मौके पर अतिरिक्त महासचिव डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है। इससे संपूर्ण विकास होता है। आप सभी यहां पांच दिन तक सभी सेशन अटेंड कर ज्ञान का पूरा लाभ लें। यहां से मेडिटेशन सीखकर घर पर भी जारी रखें, इससे पढ़ाई और लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी। शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन के नेतृत्व में सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान ट्रांसपोर्ट विभाग से बीके मोहन भाई, युवा प्रभाग के बीके जीतू भाई, बीके सचिन भाई, बीके बुरहान भाई ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने दादी को दी श्रद्धांजली
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के स्मृतिस्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद दादी की निज सचिव रहीं राजयोगिनी बीके लीला दीदी से मुलाकात कर दादी द्वारा विश्व कल्याण के लिए किए गए कार्यों, त्याग-तप और सेवा की सराहना की। साथ ही दादी मेडिटेशन रुम में कुछ देर ध्यान कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि दादी ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका तपस्यामय जीवन सदा लोगों के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करता रहेगा। दादी की साधना का कमाल है कि आज हजारों ब्रह्माकुमारी बहनें ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़कर विश्व सेवा में समर्पित रूप से सेवारत हैं। इस दौरान उन्होंेने सोलार से चलने वाला किचन भी देखा और बोले यहां हजारों लोगों का भोजन सोलार से बनता है यह अपने आप में अनोखा है। सोलर पावर प्लांट के अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि आज ऊर्जा बचत के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना होगा। ऐसे प्लांट हर जिले में लगना चाहिए। बीके लीला दीदी ने गर्ग का परमात्मा का स्मृति चिंहृ भेंटकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश सिंह मित्तल सहित प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। पीआरओ बीके कोमल ने संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में बताया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित
The post appeared first on .
You may also like
24 घंटे बाद राशि परिवर्तन करेंगे शिव जी, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
चावल के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य पर प्रभाव
दिल्ली: मुस्तफ़ाबाद इलाक़े में इमारत ढहने से चार की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
धृति और सर्वार्थसिद्धि नाम के शुभ योग, जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत!…
राजस्थान में किसानों को राहत! जानिए क्या है मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना और कैसे उठा सकते है लाभ ?