मुंबई (अनिल बेदाग): ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज देने का वादा किया है, जो भारतीय सिनेमा को हिला देगा! उन्होंने कहा, “तैयार हो जाइए, क्योंकि कुछ ऐसा होने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ!” प्रियंका का यह ऐलान 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होने वाले ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट को लेकर है, जो अब हर सिनेमा प्रेमी की जुबान पर है। इस मेगा इवेंट में मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की मौजूदगी इसे और भी खास बनाएगी।
50,000 फैंस के साथ बनेगा इतिहास‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट में करीब 50,000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा लाइव फैन इवेंट बनाएगा। हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुम्भा’ लुक सामने आने के बाद से फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। प्रियंका की चमकदार मौजूदगी और राजामौली की क्रिएटिव जादूगरी इस इवेंट को न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रही है। यह इवेंट भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।
क्या होगा वो बड़ा खुलासा?सिनेमा प्रेमी इस बात को लेकर बेताब हैं कि 15 नवंबर को ऐसा क्या होने वाला है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिशा बदल देगा। क्या यह कोई नई फिल्म का ऐलान होगा? या फिर कोई ऐसा प्रोजेक्ट, जो विश्व सिनेमा में भारत का परचम लहराएगा? प्रियंका, राजामौली और महेश बाबू की तिकड़ी ने पहले ही फैंस की उम्मीदें आसमान छूने पर मजबूर कर दी हैं। यह तारीख अब सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘ऐतिहासिक पल’ बनने जा रही है।
You may also like

रिलीज़ के वक्तˈ कोई नहीं गया देखने… लेकिन आज ये 3 फिल्में मानी जाती हैं बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक﹒

15 से 35ˈ की उम्र वाले जरूर जाने ये बातें, वरना बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे﹒

लड़की ने पहलेˈ देखी 'रेड' फिल्म फिर फिल्मी स्टाइल में अपने ही रिश्तेदार के घर में मारा छापा कर गई लाखों की लूट﹒

पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेन्द्र ने संभाला पदभार, बोले—फरियादियों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता*

इस 'नेपाली लड़कीˈ के पीछे पागल हो गई है पूरी दुनिया, तस्वीरें देखकर आप भी खो सकते हे होश﹒




