रांची, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गांधीनगर में वेद प्रचार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को विशेष वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस यज्ञ में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में वेदों के प्रसिद्ध विद्वानों डॉक्टर प्रद्युम्न शास्त्री, सत्यप्रकाश आर्य और आचार्य विमलेंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रों की व्याख्या और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के वरीय शिक्षक पीसी आर्या ने प्रतिदिन आर्य प्रतिनिधि सभा के दिशा निर्देशन में याज्ञिक क्रियाओं का संपादन किया। इस समापन समारोह में प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि वेद मानवता के पोषक ग्रन्थ हैं। इनमें ज्ञान का अपरिमित भंडार समाहित है। वेद हमारे आर्ष ऋषियों के गहन विचारों का संग्रह है। वेद किसी धर्म विशेष के ग्रन्थ न होकर संपूर्ण मानवता के ग्रन्थ हैं। इनमें मानव का आदि इतिहास समाहित है।
सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार राव, सव्यसाची बराड, लक्ष्मी कुमारी, के नलिनी सहित अन्य शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
डोनाल्ड ट्रंप को सबसे भरोसेमंद मुस्लिम देश ने दिया झटका, भारत भी इस मुद्दे पर कर चुका अमेरिका से किनारा, जानें
WiFi सुरक्षा: जानें इसके फुल फॉर्म और सुरक्षित रखने के उपाय
Sivakarthikeyan की फिल्म Madharasi का ट्रेलर और कहानी का खुलासा
विवाहिता की हत्या के मामले में पति को ढूंढ़ रही थी पुलिस, फिर आशिक के साथ 'जिन्दा' पहुंची थाने
नवाब साहब के 54वें जन्मदिन पर बेबो का रोमांटिक अंदाज़, करीना कपूर ने अनदेखी तस्वीर के साथ लिखा दिल छू लेने वाला नोट