रांची, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड उच्च न्यायालय से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को संजय सेठ पर दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने संजय सेठ को अंतरिम राहत देते हुए मामले की जांच पर रोक लगा दी। इसके साथ ही अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
संजय सेठ की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने बहस की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि भाजपा नेता अनिल टाईगर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में संजय सेठ सहित अन्य नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने संजय सेठ सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत को बताया गया कि पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करना उचित नहीं है। इसलिए प्राथमिकी को निरस्त किया जाए।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
लगातार एक महीने तक छोड़ते है शराब तो शरीर पर होताˈˈ हे ये असर एक्सपर्ट ने किया खुलासा
क्या सिर्फ अंगूठा लगवाकर कोई आपकी संपत्ति पर कब्जा कर सकताˈˈ है? जानिए वसीयत दस्तावेज़ और गवाहों से जुड़े जरूरी कानूनी तथ्य
विधवा के प्यार में अंधा हुआ दो बच्चों का बाप. शादीˈˈ से मना किया तो बीच सड़क पर तेजाब से नहलाया बूंद-बूंद ने पिघलाया पूरा जिस्म
स्त्री और पैसे में से किसी को चुनना हो तो किसेˈˈ चुनेंगे आप जानें क्या कहते हैं चाणक्य
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन: जहां टिकट राजस्थान में और यात्रा मध्य प्रदेश से