रांची, 21 अप्रैल .
पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने गहरा शोक जताया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन प्रभु और चर्च की सेवा के लिए समर्पित था. उन्होंने लोगों को निष्ठा, साहस और सार्वभौमिक प्रेम के साथ सुसमाचार के मूल्यों के साथ जीना सिखाया .
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि करूणा, सादगी और मानवता की सेवा में समर्पित रहे पोप फ्रांसिस के निधन से मन दुखी है. उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने न केवल इसाई समुदाय बल्कि पूरी दुनिया को प्रेम, सहिष्णुता और एकता का संदेश दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. शोक प्रकट करने वालों में रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, अभिलाष साहू, गजेन्द्र सिंह किशोर सहदेव, संजय पांडे, राजन वर्मा सहित अन्यड का नाम शामिल है.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
एक बच्चे की बलि से मिलेगा छुपा धन… ठीक होगी मां की तबियत.. तांत्रिक के कहने पर किया ये कांड ι
शर्ट पर दाग किसके…', गर्लफ्रेंड ने खोया आपा, अपने बाल काटे और लगा ली फांसी ι
शादी के 10 दिन बाद लक्ष्मी ने किया ऐसा काम कि योगेंद्र का पूरा परिवार रह गया दंग, अब पति बहा रहा आंसू! ι
बिहार में ट्रिपल मर्डर: प्रेमिका से पत्नी बनी दुर्गा झा की कहानी
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 : क्या लाया है दिन आपके लिए, जानिए…