पश्चिमी सिंहभूम, 13 अगस्त (हि.स. )। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है।
इस संबंध में आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है। इसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है।
बताया गया है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह जंगल से घिरे पहाड़ी इलाके सौता के पास पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने फायर झोंक दिए। अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
क्या आप जानते हैं शिवलिंग पर जल चढ़ाने कीˈ सही दिशा? 99% भक्त करते हैं ये गलती
सुंदर और सुशील होती है R नाम वाली लड़कियांˈ इनके गुण जानकर झटपट कर लेंगे शादी
क्या है फिक्स-टर्म वीजा, जिसके आने के बाद स्टूडेंट्स के लिए अमेरिका में मच जाएगी उथल-पुथल?
डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है इस आटे सेˈ बनी रोटियां खाते ही खून से गायब हो जाता है शुगर..
War 2 की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग में मिली निराशा