नई दिल्ली, 03 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा में स्थायी समिति में मंगलवार को एक रिक्त स्थान के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्या शर्मा ने जीत हासिल की।
सत्या शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आआपा) की अपनी प्रतिद्वंदी हेमा को 35 वोटो से हराया। सत्या शर्मा को 130 वोट हासिल हुए वहीं हेमा ने 95 वोट प्राप्त किये। चुनाव में कुल 227 वोट डाले गए और दो वोट अवैध घोषित किये गए।
महापौर राजा इकबाल सिंह ने सत्या शर्मा को बधाई दी और कहा कि उनका राजनीति में लम्बा अनुभव है जिसका निगम को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
महापौर ने आआपा की उम्मीदवार हेमा को कड़ा मुकाबला देने के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि सत्या शर्मा वार्ड संख्या 226 गौतमपुरी से पार्षद है। वहीं हेमा वार्ड संख्या 184 जैतपुर से पार्षद है।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को 'युनिफिल' का नया प्रमुख नियुक्त किया
बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...
क्या है 'ऐ जिंदगी' फिल्म की खासियत? जानें इसकी नई उपलब्धियों के बारे में!
अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु में भगदड़ पर जताया दुख, विराट कोहली की जीत का जश्न भी मनाया!
अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी की शादी: जानें उम्र का अंतर और अन्य जानकारी