गौतमबुद्ध नगर, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में गाैतमबुद्धनगर जिले के विभिन्न जगहों पर बीतीरात काे पुलिस और बदमाशाें से मुठभेड़ हुई। इस दाैरान चार बदमाश गिरफ्तार किए गये हैं, इनमें एक काे गाेली लगी हैं। पुलिस ने घायल काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शैव्या गोयल ने बुधवार काे बताया कि थाना ईकोटेक-थ्री पुलिस बीती रात को चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति लखनावली गांव के पास ठेली (रेड़ा) पर सामान लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया तो वह गोली चलाने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हाे गया। उसकी पहचान बिजनाैर जिले के रहने वाले इमरान के रूप में हुई है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी किए हुए अल्मुनियम के छोटे बड़े फ्रेम, घटना में प्रयुक्त रेहड़ा (रिक्शा) बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि बदमाश ने अपने दो साथियों पुष्पेंद्र और कन्हैया के साथ मिलकर हबीबपुर गांव में स्थित एक प्राइवेट कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये कीमत का अल्युमिनियम का सामान चोरी किया था। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि थाना फेस-थ्री पुलिस बीती रात गस्त पर थी। तभी पुलिस को बाइक पर सवार होकर कुछ संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कर्रवाई करते हुए तीन आदित्य, सागर और मोहित काे गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 10 मोबाइल फोन, दो चाकू, एक देसी तमंचा तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। ये लाेग चोरी के वाहन से चाेरी, लूटपाट की वारदात काे अंजाम देते हैं। इन्होंने एनसीआर में लूटपाट और चोरी की कई वारदात काे अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी
You may also like
इस चमत्कारी पानी से कमजोरी होती है कोसों दूर, एक बार ज़रूर पिएं
Petrol Pump पर` तेल डालने वाले इन 5 तरीकों से लगता है चूना आप देखते रह जाते हो जीरो
Stocks to Buy: जीएसटी सुधार से बाजार गदगद, आज Bata India और Emami समेत ये शेयर करा सकते हैं फायदा
डांस करने में` मग्न था दूल्हा दुल्हन ने गुस्से में दोस्त के साथ ले लिए फेरे
पति से लड़` दूसरे कमरे में सो गई बीवी, आधी रात गया मनाने-सीन देख उडे होश