Next Story
Newszop

सावन शुक्ल नवमी तिथि पर बन रहे हैं शुभ योग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्र नक्षत्र और पूजन का सही समय

Send Push

राष्ट्रीय मिति श्रावण 12, शक संवत् 1947, श्रावण शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 19, सफर 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अगस्त 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 09:43 बजे तक, उसके बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।विशाखा नक्षत्र प्रातः 06:35 तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग प्रातः 06:24 तक, तदनन्तर ब्रह्म योग प्रारम्भ। कौलव करण प्रातः 08:43 तक, तदुपरांत गर करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा।

3 अगस्त 2025 को सूर्योदय का समय: प्रातः 5:43 बजे.
3 अगस्त 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:10 बजे।

3 अगस्त 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:19 बजे से 5:01 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:42 बजे से 3:35 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:06 बजे से 12:49 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:11 बजे से 7:32 बजे तक।

3 अगस्त 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक। गुलिक काल दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक। यमगण्ड दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक। अमृत काल सुबह 9:05 बजे से 10:46 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल शाम 5:23 से 6:17 बजे तक है।आज का उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को दूध, चीनी और नमक आदि सफ़ेद चीज़ें दान करें।

Loving Newspoint? Download the app now