इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को जिंदा पाया गया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।
खबरों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिलने के कारण केवल 13 लोगों को ही बचाया जा सका है। वहीं सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने बताया कि शुरुआत जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

भारत को लेकर रूस का बड़ा ऐलान, ट्रंप को मिर्ची लगना तय, क्या अमेरिका से संबंधों पर होगा असर

बिहार में वोटिंग के बाद प्रवासियों के जाने के लिए कैसी है रेलवे की तैयारी? स्टेशनों पर बढ़ने लगी भीड़

Raj Thackeray: राज ठाकरे के घर के बाहर अचानक पुलिस ने बढ़ाई गश्त, दोनों गेटों पर भी सुरक्षा कड़ी, वजह क्या?

आयुर्वेद सेˈ मात्र 11 दिनों में कैंसर ठीक कर देता है ये अस्पताल. कई मरीजों को कर चुका है ठीक﹒

भारत को डेटा-ड्रिवन इनोवेशन और एआई एक्सीलेंस में ग्लोबल नर्व सेंटर बनाना हमारा उद्देश्य : पीयूष गोयल





