जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि राजस्थान में चारों ओर अराजकता का माहौल बन चुका है। बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसे क्राइम आम हो गए हैं।
चिंताजनक ये है कि अब भाजपा विधायक ही गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं। चित्तौड़गढ़ के कपासन में भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को पानी के लिए किया गया चुनावी वादा याद दिलाने पर युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की नई तस्वीर है। पीड़ित युवक के 25 से अधिक फ्रैक्चर आए हैं। युवक की स्थिति ऐसी है कि अभी तक डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।
क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा? क्या पुलिस ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी? पुलिस ने अभी तक इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कल मैं कपासन पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करूंगा।
PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश, आगे मौसम रहेगा शुष्क, बढ़ेगी गर्मी
भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री...' राहुल गांधी क्यों दे रहे ये दलील, जानें पूरा मामला
एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में 'रूसी घुसपैठ', संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई आपात बैठक
अमेरिका के लिए भारत 'अत्यंत महत्वपूर्ण': मार्को रूबियो
Jacqueline Fernandez का बड़ा यू-टर्न, अब सुप्रीम कोर्ट में नहीं, निचली अदालत में ही लड़ेंगी अपनी बेगुनाही की लड़ाई