इंटरनेट डेस्क। कार्तिक मास चल रहा हैं और यह महिना हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व रखता है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ सेवा और आराधना को भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा बताते हुए प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की मंगलकामना की।
सोशल मीडिया पर लिखा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सर्वसुखदायिनी गौ माता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक गौ माता के विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की।
मांग्यावास गोशाला जाएंगे सीएम 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मांग्यावास गोशाला पहुंचेंगे, वहां भी परंपरागत रूप से गौ पूजा करेंगे और गोशाला में चल रहे गौसेवा कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री गोपाष्टमी के इस पावन अवसर पर केसर अर्पण कर गौ माता की आराधना करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
pc- x.com
You may also like
 - सिकंदर खेर का जन्मदिन: अनुपम खेर के बेटे की कहानी
 - सेना अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई: साथी कर्नल की पत्नी से अवैध संबंध बनाने पर सेवा से बर्खास्त, कोर्ट मार्शल ने सुनाया फैसला
 - 99%ˈ लोग नहीं जानते कि गुड़ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं﹒
 - गाल पर डिंपल बनाने का 'जुगाड़' हुआ वायरल, देखकर यकीन करना मुश्किल
 - मोंथा तूफान का असर, बिहार में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट





