इंटरनेट डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टीम को विश्व चैंपियन बननेपर बतौर इनाम राशि जमकर पैसा मिला है।
भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इसके बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है।
2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था। इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
pc- espncricinfo.com
You may also like

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने क्या कहा कि भड़क गया तालिबान, झूठ बोलने का लगाया आरोप, कहा- इससे रिश्तें और बिगड़ेंगे

Bihar: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 32 फिसदी कैंडिडेट का क्रिमिनल बैकग्राउंड, आंकड़े बता रहे हैं किस पार्टी में सबसे अधिक दागी, जानें

'रेड सिंग्नल में ट्रेन को कंट्रोल नही कर पाए लोको पायलट', बिलासपुर रेल हादसे की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

राहुल गांधी पर भड़के विपक्ष के ये दिग्गज नेता, सेना पर इस बयान से हो गए बेहद नाराज

पुण्य तिथि पर याद किये गए पूर्व गरीबों के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व विधायक महरम सिंह




