नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो जीत के साथ विश्व कप 2025 की शुरुआत की थी। श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद भारत लगातार तीन मैच हार चुका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के करीब आकर टीम हारी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 से ज्यादा का टारगेट डिफेंड नहीं हो पाया। अब इंग्लैंड के खिलाफ 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के साथ ही इंग्लैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सिर्फ एक ही स्थान खाली है और इसके लिए भारत के साथ न्यूजीलैंड की टीम रेस में है। भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से गुरुवार को होगा, जिसके बाद 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। अगर भारत ये दोनों मैच जीत जाता है, तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है, तो उसे न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के खिलाफ हारने की दुआ करनी होगी और फिर बांग्लादेश को हराना होगा।
अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है लेकिन बांग्लादेश से हार जाता है और न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है, तो दोनों टीमों में से जिसका नेट रन-रेट बेहतर होगा, वह सेमीफाइनल में जाएगा। अभी भारत पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम के पांच मैचों में चार अंक हैं और उसका उसका नेट रन रेट +0.526 है। वहीं, न्यूजीलैंड के भी चार अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट -0.245 है। इस तरह भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच करो या मरो का मुकाबला बन गया है। उस मैच की विजेता टीम का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय है।

- पहला समीकरण: भारत न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों को हरा दे। ऐसा होने पर भारत किसी भी अन्य नतीजे पर निर्भर नहीं रहेगा और सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
- दूसरा समीकरण: भारत न्यूजीलैंड से हार जाए। उस स्थिति में भारत को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच इंग्लैंड से हार जाए। इसके बाद भारत को बांग्लादेश को हर हाल में हराना होगा।
- तीसरा समीकरण: भारत न्यूजीलैंड को हरा दे, लेकिन बांग्लादेश से हार जाए। इस स्थिति में, न्यूजीलैंड को इंग्लैंड को अपने आखिरी मैच में हराना होगा। फिर, भारत और न्यूजीलैंड में से जिस टीम का नेट रन-रेट बेहतर होगा, वह सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
You may also like
Shah Rukh Khan के लिए खास रहता है दीपावली का त्योहार, रिलीज हुई हर फिल्म रही है सुपरहिट
57 हजार की चिल्लर लेकर बाइक खरीदने पहुंचा ये शख्स,` रो पड़ा डीलर..
VIDEO: विराट कोहली ने जीते करोड़ों दिल, नेशनल एंथम के लिए शुभमन और श्रेयस को लीड करने भेजा
एमसीएक्स पर सोने कीमतों में 0.7 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज : रिपोर्ट
भारत का रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन बाजार ग्रोथ में वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर पहुंचा: रिपोर्ट