बहराइच: बहराइच में 15 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर भेड़िए ने अटैक करके दहशत बढ़ा दी है। इस बार आदमखोर भेड़िए ने मां के साथ सो रही ढेड़ वर्षीय बच्ची को अपना निशाना बनाया। बच्ची की तलाश में गांववालों को गन्ने के खेत से बच्ची के शरीर के टुकड़े मिले हैं। इस दिल दहलाने वाली घटना से गांववालों में नाराजगी बढ़ रही है।
रविवार को करीब सुबह 5 बजे भेड़िये ने फखरपुर ग्राम पंचायत के कंदौली गोरछहनपुरवा निवासी राकेश के घर में हमला किया। भेड़िया आंगन में मां के साथ सो रही डेढ़ साल की शानवी को दबोच ले गया। जब मां ने बच्ची की आवाज नहीं सुनी तो वह बाहर निकली।
उसने पास के गन्ने के खेत में हलचल देखी। पास ही भेड़िए के पैरों के निशान थे। जब यह जानकारी गांवालों को हुई तो वे बच्ची को तलाश करने के लिए खेत में घुसे वहां मांस के टुकड़े मिले। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस पूरी घटना के बाद वन विभाग की टीम भेड़ियों को तलाख्श कर रही है। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि ड्रोन की मदद ली जा रही है। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मांस के टुकडे़ मिले हैं। खून के भी धब्बे नजर आए हैं। जो भी वन्यजीव है उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

You may also like

डोनाल्ड ट्रंप का ये कैसा याराना? एटमी टेस्ट के बहाने भारत को उकसाकर प्यारे पाकिस्तान को कर देंगे तबाह!

लंदन वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में जगमगाएंगे यूपी के पर्यटन स्थल : जयवीर सिंह

CSK के इस फ्लॉप बल्लेबाज ने रणजी में मचाया धमाल! मुंबई के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ ठोका दोहरा शतक

26 लाखˈ कमाकर भी घर नहीं चलता… जब एक शख्स ने बताई अपनी सैलरी का सच, तो लोग रह गए हैरान﹒

झारखंड कैबिनेट ने विकास योजनाओं पर लगाई मुहर, रांची के दो प्रखंडों में 236 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर