Next Story
Newszop

'आनंदी' की सास ने 47 की उम्र में खूबसूरती से ढाया कहर, गुलाबी साड़ी पहन किया सबको फेल, अप्सरा- सी लगीं स्मिता

Send Push

'आनंदी' की प्यारी- सी सास को फैंस सालों बाद भी नहीं भूले हैं। शो में हमेशा संस्कारी रूप दिखाकर दिल जीतने वाली स्मिता बंसल रियल लाइफ में भी आए दिन खूबसूरती दिखाती हैं। कभी ड्रेसेस पहनकर ग्लैमरस बन जाती हैं। तो कभी सादगी से दिल जीतती हैं। खासतौर से 47 साल की एक्ट्रेस के देसी लुक्स सबसे बेस्ट होते हैं। इस बार भी स्मिता ने गुलाबी साड़ी पहन इतना दिलकश अंदाज दिखाया कि फैंस फिदा हो गए।


साड़ी वाले लुक में स्मिता बेशक उनके टीवी शो वाले लुक से अलग दिख रही हैं। क्योंकि शो में वो हमेशा लहंगे पहनी दिखती थीं। पर उनकी खूबसूरती साड़ी में भी सुपरहिट नजर आ रही है। चलिए अब आप खुद ही देख लीजिए 'आनंदी' की सास का रूप की रानी वाला अंदाज। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@bansalsmita_)


साड़ी वाली गर्ल बनीं 'आनंदी' की सास image

टीवी शो 'बालिका वधू' में स्मिता बंसल को जब भी देखा जाता था, वो लहंगे में नजर आती थीं। लेकिन रियल लाइफ में वो साड़ी पहनकर स्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस की साड़ी का गुलाबी रंग उनकी खूबसूरती को उभारता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही साड़ी के साथ उन्होंने जो ब्लाउज चुना, वो भी काफी एलिगेंट दिखा। तभी तो फैंस उनका अंदाज देखकर तारीफ करते नहीं थके।


काफी सुंदर दिखा रहा है ब्लाउज image

स्मिता बहुत अच्छे से जानती हैं कि साड़ी वाले सुंदर- से लुक को कैसे यूनिक और हटकर बनाना है। तभी उन्होंने पिंक साड़ी के साथ येलो टोन वाला ब्लाउज चुना है। जिसकी स्कावयर वी कट वाली नेकलाइन है। साथ ही लुक को क्लासी बनाने के लिए ब्लाउज पर स्लीव्स भी जोड़ी गईं। स्मिता के पूरे ही ब्लाउज पर पिंक, येलो और ग्रीन धागे से फूलों और बेलों वाले डिजाइन बनाए गए हैं।


गुलाबी साड़ी पहन दिखाई खूबसूरती image

अब आप डालें स्मिता की साड़ी पर नजर। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है। जिसका आरपार दिखाने वाला फैब्रिक होने की वजह से वो दिलकश नजर आईं। साड़ी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस पर गोल्ड टोन वाला पतला- सा बॉर्डर ऐड किया गया। साथ ही फूलों वाले डिजाइन बने भी काफी सुंदर दिखे। फिर स्मिता ने साड़ी को क्लासिक तरीके से ड्रेप कर पल्लू को लहराता हुआ छोड़ा।


जूलरी ने ऐड किया लुक में एलिगेंस image

देसी लुक को एलिगेंट बनाने के लिए स्मिता ने जूलरी का भी खास ध्यान रखा। गले में वो चोकर स्टाइल वाला नेकपीस पहनी दिखीं। जिसपर कुंदन का काम हुआ है। साथ ही नेकलेस के इंट्रीकेट डिजाइन भी देखते बने। और, कानों में स्मिता ने मैचिंग इयररिंग्स पहने, जिनपर पर्ल के मोती जोड़कर लुक को खास बनाया गया है। और, हाथों में डीवा रंग- बिरंगी चूड़ीयां पहनकर नूर दिखाती नजर आ रही हैं।


आप भी दिख सकती हैं साड़ी पहन जवां image

40- 45 की उम्र पार कर चुकी महिलाएं भी स्मिता के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्मिता ने पिंक साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज नहीं चुना। आप चाहें तो स्ट्रैप स्टाइल स्लीव्स वाला ब्लाउज ऑप्ट कर सकती है। साड़ी के साथ गले में नेकलेस या मंगलसूत्र और कानों में झुमके पहनकर आसानी से आपके लुक में चार- चांद लग जाएंगे।


फैंस को बहुत पसंद आया स्मिता का लुक image

लाजमी है कि स्मिता इतना दिलकश अंदाज दिखाएंगी तो फैंस तो उनकी तारीफ करेंगे ही। साड़ी वाला लुक देखकर किसी ने लिखा, ऐसे ही हमेशा हंसते रहें स्मिता जी।' तो किसी ने लिखा - प्यारी। तो कई फैंस ऐसे थे जिन्होंने एक्ट्रेस के लुक को सबसे सुंदर और ग्रेसफुल बता डाला।





बता दें कि स्मिता कोई पहनी बार अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में नहीं आईं। वो हमेशा ही दिलकश अंदाज से दिल जीत लेती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now