Next Story
Newszop

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 11 सितंबर 2025 : मिथुन, तुला और मीन राशि के लिए आज गुरु का गोचर शुभ लाभदायक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 11 September 2025 : 11 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, तुला और मीन राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मेष राशि में होने से चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से षडाष्टक योग बनाएंगे जबकि जबकि चंद्रमा और सूर्य एक दूसरे से नवम पंचम बना रहे हैं। और गुरु आज गुरुवार के दिन चंद्रमा से त्रि-एकादश योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि, परिवार में तालमेल बनाकर चलना होगा image

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज करियर में आगे बढने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम से काम लेना होगा तभी आप तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपको अपने पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आपका जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देगा, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको किसी संबंधी अथवा मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी काम के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना आज शुभ रहेगा।


वृषभ राशि, व्यस्तता में बीतेगा दिन image

वृषभ राशि से दूसरे भाव में आज गुरु का गोचर हो रहा है। सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतने वाला है। व्यापार में लंबित कार्य हैं तो वे आज पूरे हो जाएंगे। यदि आपको कहीं निवेश करना है तो उसके लिए भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और बाद में आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आज लोन लेने के प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आपको आज मातृपक्ष से फायदा मिलेगा।


आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।


मिथुन राशि, रुके हुए काम में आज प्रगति होगी image

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई महत्वपूर्ण डील मिल सकती है जो फायदेमंद रहेगी। आपको अपनी मेहनत और बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपके रुके हुए काम भी आज प्रगति होगी। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति का फायदा हो सकता है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है। आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। धर्म कर्म औ अध्यात्म में आपकी रुचि बनी रहेगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अन्न का दान दें।


कर्क राशि, भाई बहनों की मदद से आपको फायदा होगा image

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। मामा मौसी की ओर से आपको आज फायदा हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से आज फायदा मिल सकता है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ मे आपकी प्रेम बढ़ेगा और किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी।


आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना आज शुभ लाभदायक होगा।


सिंह राशि, लालच से नुकसान होगा image

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज अपने काम के साथ ही साथ सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा आंखो से जुड़ी समस्या की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए जरूरी होगा कि आप जल्दी लाभ के चक्कर में कोई भी गलत डील करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी भी तरह के कर्ज के लेनदेन से बचना चाहिए नहीं तो परेशानी हो सकती है। ससुराल के संबंधियों से आपको फायदा होगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आपको आज सफलता मिलने की संभावना है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।


कन्या राशि, आज आप व्यावहारिक बनें भावुक नहीं image

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज कुछ तनाव मिल सकता है। आपके लिए जरूरी रहेगा कि आप व्यवहारिक बनें भावुक नहीं अन्यथा लोग आपकी मदद और सहयोग को भी स्वार्थ समझ लेंगे। आपको आज बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों को आज मानसिक भटकाव से बचना होगा और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको माता पिता से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


तुला राशि, दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक होगा image

तुला राशि के लिए आज गुरुवार के दिन सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होगी तथा पारिवारिक संपत्ति में भी आज इजाफा होने का संयोग बना है। छात्रों को आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा तथा व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में आज आपकी तालमेल बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आज आपको सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से फायदा हो सकता है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।


वृश्चिक राशि,आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन धन और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा। आपके प्रयास आज सफल होंगे जिससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढेगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और लगनशीलता से धीरे-धीरे सभी परेशानियों को समाप्त कर लेंगे तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाबी पाएंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर भी लाभ पाने में सफल होगे। अगर आपका किसी सरकारी क्षेत्र में काम फंसा हुआ है तो आज उसमें आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। मनपसंद भोजन मिलने की आपको खुशी होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दामोदराष्टकम का पाठ करना चाहिए।


धनु राशि,संपर्क क्षेत्र का आज विस्तार होगा image

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास आज सफल साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई वाद विवाद या तनाव चल रहा है तो उसमे आपको आज सफलता मिलेगी। आपके संपर्क क्षेत्र का आज विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान पान में संयम क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या होने की आशंका रहेगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना विकसित होगी। शुभ कार्यो में आप भाग ले सकते हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा जिससे आपका कोई जरूरी काम आज कम प्रयास में ही बन सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए अथवा मंत्र का जप करना चाहिए।


मकर राशि,आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा image

मकर राशि के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल रखना होगा। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य करें, भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे और छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आज कड़ी मेहनत के बाद आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार से संबंधित आपकी किसी चिंता परेशानी का आज समाधान होगा। आपको आज की शाम दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

Loving Newspoint? Download the app now