अगली ख़बर
Newszop

4 नवंबर 2025 वृषभ राशिफल: बकाया राशि मिलने में होगी देरी, नारायण कवच का पाठ होगा शुभ

Send Push
Taurus Horoscope 4 November, 2025: आज वृषभ राशि वालों का करियर राशिफल : वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां देखने को मिल सकती है। पेमेंट वसूली से जुड़ी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। व्यापार से संबंधित कार्यों में बकाया राशि मिलने में देरी हो सकती है। कुछ ग्राहकों से भुगतान के संबंध में विवाद भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में दबाव झेलना पड़ सकता है। साझेदारी वाले कारोबार में आज मतभेद की संभावना है। नगद लेन-देन या अकाउंट से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी।

आज वृषभ राशि वालों का पारिवारिक और लव राशिफल : पारिवारिक जीवन आज सकारात्मक रहेगा। घर के सदस्य धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ या सामाजिक सेवा से जुड़ने में रुचि दिखाएंगे। परिवार के किसी सदस्य का समाज कल्याण से संबंधित कार्य में योगदान हो सकता है। माता-पिता या बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव बढ़ेगा।

आज वृषभ राशि वालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य के मामले में आज वृष रासि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। गले से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। ठंडी चीजों, कोल्ड ड्रिंक्स या आइसक्रीम का सेवन करने से परहेज़ करें। गुनगुना पानी पिएं और मौसम के अनुरूप आहार लें।

आज वृषभ राशि वालों के लिए उपाय : दिन को शुभ और ऊर्जावान बनाने के लिए नारायण कवच का पाठ करें। इससे न केवल मानसिक शांति मिलेगी बल्कि नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें