रामबाबू मित्तल, सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का खून से लथपथ शव उनके घेर में चारपाई पर पड़ा मिला। गांव के प्रतिष्ठित और सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता रहे धर्म सिंह की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया।
जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह कोरी हर रोज की तरह सोमवार रात अपने घेर में सोने गए थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उनकी पुत्रवधू उन्हें चाय देने पहुंची, तो उसने देखा कि धर्म सिंह चारपाई पर चादर ओढ़े पड़े हैं, लेकिन कोई हलचल नहीं हो रही। संदेह होने पर उसने चादर हटाई तो धर्म सिंह के माथे पर गोली का निशान देखकर चीख पड़ी। परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी और कुछ ही देर में गांव में भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही अंबेहटा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने धर्म सिंह के सिर में करीब से गोली मारी और फिर चादर ओढ़ाकर फरार हो गया।
धर्म सिंह कोरी भाजपा के अंबेहटा मंडल में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और पार्टी की स्थानीय गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी ईमानदारी और सादगी के चलते वे गांव में काफी लोकप्रिय थे। हत्या की खबर से ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है, चाहे वह रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या निजी विवाद का मामला हो। अधिकारियों ने जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

You may also like

45 साल बाद सहारनपुर की 'इंदिरा कॉलोनी' अवैध, 300 मकानों पर बुलडोजर का साया

दिल वही ले जाएगा, जो सड़क नियम अपनाएगा... दिल्ली पुलिस की इस क्रिएटिविटी का कोई जवाब नहीं

नोएडा: फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Model Sexy Video : इस मॉडल ने एयरपोर्ट पर ही उतारने शुरू किए कपड़े, वीडियो वायरल होने पर बवाल

ऋचा घोष: बंगाल सरकार ने बंग भूषण पुरस्कार और डीएसपी पद से नवाजा, कैब ने भेंट किया सोने का बल्ला