Next Story
Newszop

आज का राशिफल 18 सितंबर 2025 : बुधादित्य योग का बना है शुभ संयोग, कर्क, तुला और धनु राशि के जातक पाएंगे शुभ लाभ

Send Push
Aaj Ka Rashifal 18 September 2025 : 18 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। सितारों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कर्क राशि मे हो रहा है और चंद्रमा इस गोचर में आज आश्लेषा नक्षत्र से संचार करेगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शशि योग बनेगा। जबकि आज चंद्रमा सुनफा योग भी बनाएंगे। लेकिन सबसे बड़ी है कि आज गुरुवार के दिन गुरु और सूर्य के बीच केंद्र योग बन रहा है और सूर्य बुधादित्य योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
मेष राशि,पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा image

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज संतान के संबंध में कोई चिंता परेशानी हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लेकिन आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा। आपको आज कूटनीति का भी फायदा मिलेगा। आज की शाम आप परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी और तेजी से करनी होगी। आज आपके पिता पारिवारिक कारोबार में सहायता कर सकते हैं। जोखिम लेने से आपको आज बचना चाहिए।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी का तिलक लगाएं।


वृषभ राशि,आपको आज सम्मान मिलेगा image

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज संतान संबंधी किसी चिंता परेशानी से राहत मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो मे भी आपको आज सम्मान मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपको अपने पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। रचनात्मक सोच का फायदा मिलेगा।



आज भाग्य 913% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।


मिथुन राशि, अपने सामान का ध्यान रखें। image

मिथुन राशि के लोग के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने सामान का ध्यान रखना चाहिए, चोरी होने या खोने का भय बना रहेगा। आप आज अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय जरूर निकाल पाएंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।



कर्क राशि,कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार पाएंगे image

कर्क राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज आपको कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, आपको कोई अच्छी डील मिलगी। आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से मन आनंदित होगा। संतान की ओर से खुशी पाएंगेो। बच्चों से संबंधित कोई काम आपका पूरा होगा। राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होने का संयोग बनेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।


सिंह राशि, विरोधी और शत्रुओं से सतर्क रहें image

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि. आपकी राशि में शुक्र विराजमान हैं ऐसे में आज आपकी वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी। विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन मे आपसी तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कोई गिफ्ट मिलने का भी योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन आपके आपके आनंद रहेगा।।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।


कन्या राशि,खर्च के साथ प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा image

कन्या राशि के लिए आज गुरुवार का दिन ग्रहों गोचर के प्रभाव से मिलाजुला रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आज आपको अल्पकालीन सफलता मिलेगी। आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें खर्च भी होगा लेकिन इससे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। माता का भी आज आपको स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। आपके सितारे बता रहे है कि कन्या राशि के छात्र आज शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे और इसका इनको शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

आपका भाग्य आज 81% प्रतिशत रहेगा। आपको आज भगवान शिवजी का पूजन करना चाहिए और पंचाक्षरी मंत्र का जप करना चाहिए।


तुला राशि,अचानक धन लाभ मिल सकता है image

तुला राशि के लिए आज बुधवार का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा, कुछ नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपके परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार के लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। लेन देन की कोई समस्या कई दिनों से चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है और आपको आज अचानक धन लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी, जिससे आप आनंदित अनुभव करेंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।


वृश्चिक राशि,सेहत के मामले मे आपको ध्यान रखना होगा image

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारें बता रहे हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन सेहत के मामले मे भी आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। परिवार में संतुलन बनाए रखने से आपको सकारात्मक बल मिलेगा और सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे।


धनु राशि, महिला मित्रों से लाभ मिलने का योग है image

धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप जो भी काम करते हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको आज सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला मित्र से सहयोग से लाभ मिलने का योग बना है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


मकर राशि, आज अपेक्षित लाभ मिल सकता है image

मकर राशि के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक होगा। आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। कारोबारी जातकों के लिए आज लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में सफलता आज आपके हाथ लगेगी आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज अपेक्षित लाभ मिल सकता है। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आज शाम आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आप आज किसी दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें।



आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

Loving Newspoint? Download the app now