Next Story
Newszop

ना वैक्सिंग का दर्द ना थ्रेडिंग का झंझट! पानी में मिला लो सिर्फ 1 चीज, चेहरे पर ना के बराबर उगेंगे अनचाहे बाल!

Send Push
चेहरे पर बाल सर पुरुषों के ही नहीं महिलाओं के भी निकलते हैं। बस फर्क इतना होता है कि पुरुषों की दाढ़ी और मूंछ की ग्रोथ महिलाओं के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है। बता दें कि पुरुषों के लिए चेहरे के ये बाल बहुत जरूरी होते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए यही बाल अनचाहे होते हैं। अगर किसी लड़की के चेहरे पर बालों की ग्रोथ थोड़ी ज्यादा होती है, तो लोग उसे दाढ़ी-मूंछ के लिए चिढ़ाते नजर आते हैं। यही कारण है कि महिलाएं अपने चेहरे पर निकलने वाले अनचाहे बालों को तुरंत निकलवाने में जुट जाती हैं। अब चेहरे के इन बालों को निकालने के कई तरीके होते हैं।

इसमें फेशियल रेजर, थ्रेडिंग, वैक्सिंग और लेजर ट्रीटमेंट्स को शामिल किया जाता है। बता दें कि ये सभी तरीके आमतौर पर इस्तेमाल किये जाते हैं। हालांकि, सबसे पहला और आखिरी तरीका थोड़ा डाउटफुल ताइपे का होता है। दरअसल, रेजर को लेकर ये कहा जाता है कि इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर जरूरत से ज्यादा तेजी से और पुरुषों के जैसे मोटे बाल निकलने लगेंगे। हालांकि, अगर आपको रेजर का इस्तेमाल सही तरह करना आता हो, तो ऐसा कुछ नहीं होगा। वहीं, लेजर ट्रीटमेंट महंगा होता है। यही वजह है कि हर कोई इस ट्रीटमेंट को करवाने के लिए तैयार नहीं होता है।
महिलाओं के चेहरे पर बाल क्यों निकलते हैं? image

इंटरनेट ओर मौजूद जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल निकलने का मुख्य कारण एंड्रोजन हार्मोन को माना जाता है। ये पुरुष हार्मोन होता है, जिसकी संख्या महिला के शरीर में बढ़ जाती है, तो इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इस तरह की हार्मोनल असंतुलन की समस्या होने पर महिलाएं पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी बीमारी का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में उनके शरीर पर अनचाहे बालों की संख्या बढ़ जाती है। बता दें कि थोड़े बहुत बाल सभी के निकलते हैं, लेकिन मर्दों जैसे बाल निकलने पर ये परेशानी होती है।



इससे बचाव के लिए क्या करें? image

अब जैसा हमने आपको बताया कि आमतौर पर महिलाएं चेहरे के बाल निकालने के लिए सबसे ज्यादा वैक्सिंग और थ्रेडिंग का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, ये दोनों ही तरीके दिन में तारे दिखाने के लिए काफी होते हैं। अब तारे दिखाने से हमारा मतलब इन दोनों तरीकों के कारण होने वाले दर्द से था। अब ये बार-बार करवाते रहने की वजह से एक समय के बाद दर्द उतना महसूस नहीं होता है।

मगर इसका मतलब ये नहीं है कि बिल्कुल ही नहीं होता है। ऐसे में आप बिना दर्द वाले एक बहुत ही बेहतरीन नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बिल्कुल भी दर्द नहीं होगा। इस नुस्खे की जानकारी फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है।




पानी में मिलानी है एक चीज image

जी हां, इस नुस्खे में आपको असल में कोई रॉकेट स्किन्स नहीं लगानी है। इसके लिए आपको बस एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना कर लेना है। अब इस पानी में सिर्फ एक चुटकी काली मिर्च को डालकर घोल लेना है। जब पानी का रंग बदल जाए और तलवे पर बिल्कुल भी मिर्च पाउडर ना दिखे, तो आप इस पानी को पी सकती हैं। ध्यान रखें कि आपको इस पानी का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करना है।


काली मिर्च का पानी पीने के अन्य फायदे image

बता दें कि काली मिर्च का पानी पीने से कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। जैसे कि पाचन में सुधार, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा, बॉडी डिटॉक्स में मदद, इम्युनिटी बढ़ना और वेट लॉस आदि। इससे सांस से जुड़ी समस्याओं से भी बचा जा सकता है। आइए अब वीडियो में बताई बची हुई 2 ड्रिंक्स के बारे में भी जान लेते हैं।


हल्दी वाला पानी image

पिगमेंटेशन कम करने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी और एक चुटकी हल्दी से कर सकती हैं। ये ड्रिंक चेहरे पर दिख काली झाइयों को कम करने में मदद करती है और इस ड्रिंक को पीने से आपकी स्किन नेचुरली चमकने लगती है। ये ड्रिंक चेहरे की रंगत में सुधार करती है।


चेहरे के बाल कैसे हटाएं?​


हिमालयन नमक वाला ड्रिंक image

मुंहासे की समस्या बहुत आम होती है। आप इस परेशानी से बचने के लिए अपने दिन की शुरुआत गुलाबी नमक (हिमालयन नमक) वाले पानी से कर सकती हैं। इस आसान सी ड्रिंक को पीकर आपकी त्वचा क्लियर हो सकती है। ये मुंहासे कम करने में मदद करती है। इस तरह आप बिना केमिकल के स्किन को पिंपल फ्री बना सकती हैं।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now