पटना: बिहार डीजीपी विनय कुमार ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि जांच जारी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किसकी क्या मंशा थी, लेकिन ये तथ्य है कि घटना में दुलारचंद यादव की मौत हुई है। वहां झड़प हुई, दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई। इन सबमें एफआई दर्ज हो चुकी है और इस हत्याकांड समेत 80 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। घटना में मिली संलिप्तता के हिसाब से गिरफ्तारियां हो रही हैं। कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। छापेमारी जारी है।
किसी तरह का प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर अनंत सिंह की गिरफ्तारी की गई है और फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। अनंत सिंह नामजद अभियुक्त थे। अनंत सिंह की देर रात गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को किसी तरह का प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। इस पूरे मामले की निगरानी चुनाव आयोग की ओर से भी की जा रही है और पुलिस इस घटना में कर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर दी गई है। आज रविवार होने के कारण कोर्ट बंद है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट बंद होने के कारण अनंत सिंह को बाढ़ स्थित न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया जा सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। ऐसी भी चर्चा है कि पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत नहीं मिलने पर न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा जा सकता है।
#WATCH | पटना: बिहार DGP विनय कुमार ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, "...जांच जारी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किसकी क्या मंशा थी, लेकिन ये तथ्य है कि घटना में दुलारचंद यादव की मौत हुई है। वहां झड़प हुई, दोनों प्रत्याशियों… pic.twitter.com/RlhooLUPFq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
किसी तरह का प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर अनंत सिंह की गिरफ्तारी की गई है और फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। अनंत सिंह नामजद अभियुक्त थे। अनंत सिंह की देर रात गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को किसी तरह का प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। इस पूरे मामले की निगरानी चुनाव आयोग की ओर से भी की जा रही है और पुलिस इस घटना में कर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर दी गई है। आज रविवार होने के कारण कोर्ट बंद है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट बंद होने के कारण अनंत सिंह को बाढ़ स्थित न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया जा सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। ऐसी भी चर्चा है कि पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत नहीं मिलने पर न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा जा सकता है।
You may also like

Bitcoin Return: जिसे समझते थे 'घोटाला', उसी ने दिया 300% रिटर्न... एक्सपर्ट ने समझाया बिटकॉइन और पेटीएम के शेयर में अंतर

जनरल बोगी में चढी थी दो महिलाएं, वॉशरूम से निकलने पर शराबी ने किया ऐसा कि खौल जाएगा आपका खून

महागठबंधन में पप्पू सच बोल नहीं सकता और टप्पू सही देख नहीं सकता, बिहार चुनाव में योगी का खुल्लमखुल्ला चैलेंज

ICAI CA Result 2025 Out: ये रहा सीए सितंबर रिजल्ट का Direct Link, फाउंडेशन में 14.78% कैंडिडेट्स हुए पास

Vastu Tips: अगर आपको भी दिखाई दे ये संकेत तो समझ जाना दूर होने वाली हैं आर्थिक समस्यां




