अगली ख़बर
Newszop

आप खुशहाल रहें, तंदुरुस्त रहें... पुरानी तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने कुछ यूं दी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई

Send Push
पटना: बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज रविवार को जन्मदिन है। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई राजनीति हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें, तेजस्वी यादव आज 36 साल के हो गए हैं। रात में तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया था।


राहुल गांधी ने शेयर की पुरानी तस्वीर

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान निकाली गई बाइक रैली की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं तेजस्वी यादव जी! आप खुशहाल रहें, तंदुरुस्त रहें। बिहार की जनता को परिवर्तन, रोज़गार, समानता और प्रगति हम ज़रूर दिलाएंगे।'


अखिलेश यादव ने तेजस्वी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया ‘नौकरी-नायक’वहीं अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- 'बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता श्री तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं!'


तेजस्वी के जन्मदिन के लिए राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़इधर तेजस्वी का जन्मदिन मनाने के लिए पटना में राबड़ी आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। राजद कार्यकर्ता अपने नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने और शुभकामनाएं देने फूल-माला, लड्डू लेकर पहुंच रहे हैं। जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए तेजस्वी यादव ने भी सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

बताया जा रहा है राबड़ी आवास पर तेजस्वी के जन्मदिन की तैयारी चल रही है। शाम को 36 पॉन्ड का केक भी काटा जाएगा।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें