जयपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नवादा के गोविंदपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में हरियाणा संगठन प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर तीखा हमला बोला। साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी निशाने पर लिया। राहुल गांधी के बयान को 'निरर्थक' बताते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की हार का रोना रोने के बजाय खुद को संभालने की कोशिश करें। उन्होंने राहुल के वोट चोरी आरोप को खारिज करते हुए कहा, 'यह आरोप बकवास हैं। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का दिल जीता है।
गहलोत गांधी खानदान के दरबार में नंबर बढ़ाने में लगे हैं- पूनियापूनिया ने कहा, 'राहुल गांधी बिहार घूमकर वोट चोरी का झूठ फैला रहे हैं। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी उनके झूठतंत्र को प्रचारित कर रहे हैं, क्योंकि वे गांधी खानदान के दरबार में नंबर बढ़ाने में लगे हैं।' उन्होंने गहलोत शासन की कटु आलोचना करते हुए कहा, 'राजस्थान की जनता जानती है कि गहलोत सरकार में पेपर लीक का रिकॉर्ड बना, कानून-व्यवस्था ध्वस्त रही। लाखों युवा परीक्षाओं में ठगे गए, प्रताड़ित हुए।'
सचिन पायलट को बर्खास्त करवाने का फिर उठा मुद्दापूनिया ने याद दिलाया, 'गहलोत ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया। अब वही गहलोत राहुल के साथ मिलकर लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने केंद्र में सत्ता रहते सैकड़ों राज्य सरकारें बर्खास्त कीं।' राहुल पर हमला जारी रखते हुए पूनिया बोले, 'हरियाणा में कांग्रेस हारी, संगठन खड़ा नहीं कर पाए। मोदी जी ने जनधन, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, सड़क-बिजली से दिल जीता। कांग्रेस विकास छोड़ वोट की चोरी, जाति-मजहब की राजनीति करती है।' उन्होंने चेतावनी दी, 'बिहार की जनता आपके झूठ का जवाब देगी। मोदी-नीतीश नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।'
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीसभा में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। जन सुराज पार्टी के नेता आनंद प्रिया देव यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी नीतियों का समर्थन करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूनिया ने स्वयं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। यादव ने कहा, 'विकास की राजनीति में हम एनडीए के साथ हैं।' यह पलटवार राजस्थान से बिहार तक कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठा रहा है।

You may also like

माफिया को शागिर्द, कब्र पर फातिहा, यूपी में अब नहीं चलेगा... सीएम योगी ने किसे दिया ये सख्त संदेश

IPL 2026: आगामी सीजन से बड़ी खबर आई सामने, संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने को तैयार

दिल्ली: नशा तस्कर की गिरफ्तारी पर भड़के परिजन, पुलिस पर हमला; वीडियो वायरल

युवक कोˈ पेट दर्द की थी शिकायत! अल्ट्रासाउंड कराया तो निकला प्रेगनेंट﹒

वर्ल्ड चैंपियंस ने की पीएम मोदी से मुलाकात.. PM ने जमकर की तारीफ, प्लेयर्स ने भी कहा थैंक्यू!