चंडीगढ़: राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। इस दौरान राहुल ने एक महिला की फ़ोटो दिखाई और आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव में इस महिला ने 22 बार वोट दिया। इसके बाद राहुल ने बताया कि असल में ये ब्राज़ील की मॉडल है और इसकी अलग अलग फर्जी आईडी थी जिसके आधार पर हरियाणा में 22 जगह वोट दिए गए थे। इस महिला ने स्वीटी, रश्मि, विमला और सुनीता जैसे नामं से 10 बूथों में वोट डाले। राहुल के मुताबिक, हरियाणा में इसी तरीके से 25 लाख लोगों ने फर्जी वोट दिया था। राहुल ने कहा कि हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोट फर्जी है।
राहुल ने किया ये दावा
वहीं राहुल गांधी ने एक और दावा किया। उन्होंने दावा किया बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया। एक लड़की ने 10 जगह वोटिंग की। फेक फोटो वाले एक लाख 24 हजार 177 मतदाता थे। वोटर लिस्ट में एक महिला ने नौ जगह वोटिंग की। राहुल गांधी ने कहा कि इसके पीछे मंशा साफ थी- बीजेपी की मदद करना। यह वोट चोरी जेन-जी को देखनी चाहिए। चुनाव आयोग को इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए। यही वजह है कि सीसीटीवी फूटेज डिलीट कर दिया गया। सीसीटीवी फूटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था।
कांग्रेस जीत रही थी
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी। पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस जीत रही थी। अंत में कांग्रेस 22 हजार 779 वोट से हार गई। कुल मिलाकर राज्य में एक लाख से अधिक वोट का डिफरेंस था। हमारे पास प्रूफ है। राहुल गांधी ने कहा कि पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को 17 सीटें ही मिलती। हमेशा ऐसा होता रहा है कि पोस्टल बैलट और वास्तविक मत, दोनों का डायरेक्शन एक ही होता था।

You may also like

मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली FATF क्यों कर रही भारत की तारीफ?

पुत्र की हत्या कर कुएं में कूदी विवाहिता को ग्रामीण ने बचाया

सावधान! ये मोबाइल चार्जर आपकी जान ले सकता है, सरकार का अलर्ट

'जस्सी वेड्स जस्सी' का नया गाना 'इश्क ए देसी' निस्वार्थ प्यार को समर्पित : असीस कौर

सोया हुआˈ भाग्य जगाना हो तो करें इन चीजों का गुप्त दान बनते हैं रुके हुए काम और मिलती है अद्भुत सफलता﹒