लखनऊ: पूर्व खनन मंत्री और सजायाफ्ता बंदी गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक माह की परोल (दंड का अस्थायी निलम्बन) मिल गई है। यह परोल उनके भाई और बहन के इलाज के लिए दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पैरोल अवधि समाप्त होने पर प्रजापति को नियत तिथि पर जेल में हाजिर होना होगा, अन्यथा उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
जिला कारागार में हुए हमले में घायल होने और बीमारी के चलते गायत्री फिलहाल बलरामपुर अस्पताल में भर्ती है। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि परोल के दौरान बंदी को शांति बनाए रखनी होगी, अच्छे चाल-चलन का पालन करना होगा और अपने निवास स्थान के थाने में उपस्थिति की सूचना देनी होगी। परोल अवधि को सजा में नहीं जोड़ा जाएगा। आदेश छह महीने तक मान्य रहेगा और बंदी को दो जमानतों सहित निजी मुचलका दाखिल करना होगा।
गायत्री प्रजापति को अपने बड़े भाई अमेठी के ग्राम परसांवा निवासी छेदीराम और छोटी बहन धनपति का उपचार कराने के लिए यह परोल दी गई है। लखनऊ जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री पर बीते दिनों एक कैदी ने मामूली विवाद में रॉड से हमला कर दिया था। उनके सिर पर काफी चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल गायत्री प्रजापति को जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लाया गया था। बाद में उन्हें बलरापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

You may also like

उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संघ के शताब्दी वर्ष पर अभिनन्दन, मुख्यमंत्री बोले- तपोमयी यात्रा ने भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र के लिए प्रवाहित की दिव्य धारा

झारखंड पुलिस मुख्यालय का आदेश : 15 नवंबर से पुलिसकर्मी पहनें शीतकालीन वर्दी

लखनऊ-गोंडा पैसेंजर ट्रेन फिर से दौड़ेगी! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रखी मांग

नई दिल्ली : जिला अदालतें 6 नवंबर को बंद, एडवोकेट विक्रम सिंह को झूठे केस में फंसाने का विरोध

मुनव्वर फारूकी की नई वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी-2' का रोमांटिक गाना 'खामखा' हुआ रिलीज!