नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ आर-पार के मूड में आ गए हैं। उन्होंने सालों से बने रिश्तों को ताक पर रख दिया है। ट्रंप ने भारत को एक और चेतावनी दी है। उन्होंने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 'काफी बढ़ाने' की बात कही है। भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के एक हफ्ते बाद ट्रंप की यह नई चेतावनी आई है। ट्रंप को भारत का रूसी तेल खरीदना अखर रहा है। वह यह भी नहीं चाहते कि भारत रूस से सैन्य हथियार खरीदे। ट्रंप ने यूक्रेन में युद्धविराम की कोशिशें तेज कर दी हैं। इन्हीं प्रयासों के बीच ट्रंप ने यह चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के रूस के साथ घनिष्ठ संबंधों का हवाला देकर ऊंचे टैरिफ की चेतावनी दी है।
रूसी तेल खरीद पर भारत पर साधा निशाना
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर बारे में लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है। फिर खरीदे गए तेल का बड़ा हिस्सा खुले बाजार में बेचकर मुनाफा भी कमा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूसी युद्ध मशीन कितने लोगों को मार रही है। इस वजह से वह अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को काफी बढ़ा देंगे। अंत में उन्होंने लिखा- इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!
पिछले हफ्ते भी ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर भारत पर निशाना साधा था। उन्होंने भारत और रूस दोनों से कहा था कि वो अपनी 'मृत अर्थव्यवस्थाओं' को जहां लेना चाहें ले जा सकते हैं।
ट्रंप ने कहा था, 'मुझे परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी डेड इकॉनमीज को एक साथ ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।' उन्होंने आगे कहा था, 'हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा में से हैं।'
अगस्त की पहली तारीख से पहले ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही रूस से खरीदारी करने पर जुर्माना भी लगाने की बात कही थी।
भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव बढ़ने के आसार
ट्रंप का ताजा कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है। भारत पहले से ही अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ से नाखुश है। अब ट्रंप की नई चेतावनी से दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो सकते हैं।
ट्रंप के फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। अमेरिका भारत का महत्वपूर्ण ट्रेड पार्टनर है। अगर अमेरिका भारत पर टैरिफ बढ़ाता है तो इससे भारतीय निर्यात में कमी आ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह कदम राजनीतिक कारणों से प्रेरित है। ट्रंप यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस पर दबाव बनाना चाहते हैं। भारत के रूस के साथ अच्छे संबंध हैं। लिहाजा, ट्रंप भारत पर दबाव डालकर रूस को अलग-थलग करना चाहते हैं।
यह भी मुमकिन है कि ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए दबाव बना रहे हैं। ट्रंप हमेशा से ही भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर असंतुष्ट रहे हैं। वह चाहते हैं कि भारत अमेरिकी सामानों पर टैरिफ कम करे।

You may also like
तूफान फ्लोरिस का कहर : ब्रिटेन और आयरलैंड में यातायात एवं बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित
राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
राजस्थान: 350 करोड़ की इस पेयजल परियोजना का सीएम भजनलाल शर्मा ने किया शिलान्यास, जानिए क्या कहा
जाति-धर्म आधारित कार्यवाही आदेश को मुख्यमंत्री योगी ने किया रद्द, पंचायत विभाग के संयुक्त निदेशक निलंबित
'झालावाड़ स्कूल हादसे में 7 बच्चे मर गए और सांसद स्वागत कर रहे हैं' राजकुमार रोत पर भड़के कांग्रेस विधायक