जबलपुर: दशहरा चल समारोह में बीती रात कांग्रेस और बीजेपी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर तत्काल चार थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति और नियंत्रण में लिया।
अभी तक पुलिस गोली चलाने वाले और विवाद का कारण का पता नहीं लगा पाई है। यहां तक कि कितने राउंड फायरिंग हुई यह बात भी पुलिस को नहीं पता। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गोली एक युवक को लगी है। उनका कहना है कि झगड़े का कारण दो राजनितिक दलों के बीच प्रतिमा पूजन को लेकर विवाद था। वहीं पुलिस किसी शख्स के घायल होने की बात से इंकार कर रही है।
जानकारी के अनुसार कांच घर में दशहरा चल समारोह था। जहां भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के स्वागत मंच अगल-बगल लगे हुए थे। जब कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया अपने समर्थकों के साथ मंच के सामने से गुजर रहे थे, उसी दौरान नारेबाजी शुरु हो गई। जिसके बाद किसी ने जमकर हवाई फायर कर दिया।
मूर्ति पूजा को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि स्थिति उस वक्त बिगड़ी जब एक दुर्गा प्रतिमा मंच के समीप पहुंची और पूजन-अर्चन को लेकर दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी शुरु हो गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया। विधायक लखन घनघोरिया व भाजपा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ अंचल सोनकर ने मंच से लोगों से शांति बनाने की अपील की। लेकिन दोनों नेताओं के समर्थक विवाद के लिए उतारू थे।
दो लोगों के घायल होने की खबर
फायरिंग और भगदड़ में दो युवकों के घायल होने की खबर है। लेकिन वह कौन हैं इसका अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस भी मामले में चुप्पी साधे हुए है। सूत्रों के अनुसार एक अन्ना नामक युवक के पैर को छूते हुए गोली निकली है। जबकि भगदड़ और कुर्सी फेंकने से एक अन्य युवक घायल हुआ है।
चुनाव के दौरान भी हुई थी फायरिंग
बता दें कि पूर्वी विधानसभा पहले से ही अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित है। जहां अक्सर चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच टकराव और मारपीट की स्थिति निर्मित होती है। पिछले विस चुनाव में भी जमकर उत्पात मचा था। जिसमें दोनों ओर से फायरिंग और पथराव किया गया था। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कांग्रेस तथा भाजपा के मंच कांचघर चौक पर लगे हुए थे। किसी बात को लेकर समर्थकों में विवाद हो गया। हवाई फायरिंग की शिकायत प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद विधि अनुसार कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने धारा 110 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

You may also like
क्या सिर्फ अंगूठा लगवाकर कोई आपकी संपत्ति` पर कब्जा कर सकता है? जानिए वसीयत दस्तावेज़ और गवाहों से जुड़े जरूरी कानूनी तथ्य
मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने परिवार संग 'मोहब्बतें' गाने पर किया डांस
शतरंज में बॉक्सिंग जैसे तेवर! हिकारू नाकामुरा ने गुकेश डी के किंग को उठाकर दर्शकों में फेंका, ये कैसी हरकत?
अनन्या पांडे ने फैशन की दुनिया में मचाई धूम, बनीं बीओएफ 2025 की इकलौती भारतीय अभिनेत्री!
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में तनाव: लखनऊ में पुलिस की कार्रवाई ने बढ़ाई हलचल