Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 14 August 2025 : मूलांक 1 के आय में होगी वृद्धि, मूलांक 5 को होगा धन लाभ, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 14 August 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 14 अगस्त, गुरुवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 5 अंक के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज बुध का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज गुरुवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह गुरु होते हैं और गुरु का अंक 3 होता है। आज मूलांक 3 वालों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है और कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। वहीं, मूलांक 5 वालों का दिन विशेष फलदायी रहेगा और व्यापार में धन प्राप्ति के शुभ योग भी बनते जाएंगे। आइए विस्तार से जानें 14 अगस्त का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। आप जिन कार्यों को लेकर लंबे समय से टेंशन में थे वे अब आसानी से पूरे हो सकती हैं। साथ ही, इनमें आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार के मामले में आपको नया काम आरंभ करने का भी मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों के आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और समान में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में आपको पिता से विशेष स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। व्यापार के मामले में धन निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको भावुक होकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी से आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा और बहन से सहयोग मिल सकता है। परिवार के मामले में भी आपका दिन शुभ रहने वाला है।


मूलांक 3 image

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए ज्यादा बेहतर नहीं रहने वाला है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जिसे लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। ऐसे में शरीर से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना महत्वपूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें और धैर्य के साथ कोई भी निर्णय लें। जल्दबाजी दिखाने से आपको नुकसान हो सकता है।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कई काम आसानी से हो सकते हैं। लेकिन किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार के मामले में कोई भी निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। साथ ही, किसी की भी बातों पर ज्यादा विश्वास करने से भी बचें। ऐसा करने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।


मूलांक 5 image

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए व्यापार के मामले में आपके लिए अच्छा रहने वाला है और आपको विशेष लाभ भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर या प्रोजेक्ट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और धन प्राप्ति के शुभ योग भी बन रहे हैं। साथ ही, आपके जरूरी कार्य जो अधूरे पड़े हैं वे भी पूरे हो सकते हैं। आपको आज अलग-अलग जगहों से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों को व्यापार के मामले में किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके कुछ काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। इससे आपके लिए सफलता के भी कई मार्ग खुल सकते हैं। आपको संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है और अनावश्यक चीजों पर भी धन खर्च करने से बचें।


मूलांक 7 image

आज के दिन मूलांक 7 वालों को किसी भी मामले में जिद करने से बचना होगा। अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में आप कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं, जो काम को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। वहीं, परिवार के मामले में भी दिन शुभ रहेगा और सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों को कार्यक्षेत्र में अपने जरूरी कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि, कोई नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में निवेश के समय भी सावधानी जरूर बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों को भी कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं, परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।


मूलांक 9 image

आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। आप अपने ही विचारों और भावनाओं में ज्यादा उलझे रह सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र और परिवार में क्रोध से बचना होगा, अन्यथा विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। व्यापार में भी कोई भी काम सोच-समझकर करना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में किसी प्रकार का आयोजन होने से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now