नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है। राजधानी में हर नई सुबह पिछली सुबह से ठंडी हो रही है। अब समय आ गया है कि आप हल्के गर्म कपडे. निकाल लें। अगले छह से सात दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसकी वजह से व शाम की ठंड बढ़ेगी।
बुधवार को सुहाना रहा मौसम
दिल्ली में पारा गिरने से शाम की ठंड बढ़ेगी। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से कम रहेगा। बुधवार को हवाओं ने गति पकड़ी। दिन के समय तेज धूप भी खिली। धूप और हवाओं की वजह से मौसम आरामदायक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा।
इतना रहा न्यूनतम तापमान
न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 53 से 92 प्रतिशत रहा। पालम में अधिकतम तापमान महज 27.8 डिग्री, मयूर विहार में 27.8 डिग्री और गाजियाबाद में 27.9 डिग्री रहा।
साफ रहेगा मौसम
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। 7 से 11 नवंबर तक सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री रह सकता है। हालांकि दिन में धूप खिली होने की वजह से अधिकतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी, लेकिन यह पूरे हफ्ते 30 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा।

You may also like

पहाड़ों पर बर्फ, यूपी में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? गर्म कपड़े निकाल लीजिए, IMD का आ गया पूर्वानुमान

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट ने चारों सीटों पर लहराया जीत का परचम, अदिति मिश्रा बनीं नई प्रेसिडेंट, कैंपस में जश्न का माहौल

दीप्ति नवल ने शेयर की 1982 की यूरोप यात्रा की यादगार तस्वीर, परिवार के साथ पुरानी यादें ताजा कीं

Mumbai Local Accident: मुंबई के मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल, जानें अपडेट

खाली पेट कॉफी पीने से बचना जरूरी है, नहीं तो घेर लेंगी कई समस्याएं