नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली के फराश खाना स्थित कटरा हुसैन में कल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की रेड ने दबिश दी। उनके पास सूचना थी कि इस इलाके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट सप्लाई की जा रही हैं। सूचना सही भी निकली। पुलिस ने 64,300 सिगरेट के साथ उवैश सिद्दिकी (22) और अब्दुल कलाम (19) को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस सूत्र का कहना है कि क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।
भारी मात्रा में सप्लाई हो रही थी प्रतिबंधित सिगरट
पुलिस अधिकारी ने बताया, क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन किडनैपिंग सेल को कल दोपहर सूचना मिली थी कि फराश खाना के कटरा हुसैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट की सप्लाई हो रही है। सूचना के बारे में आला अधिकारियों को बताया गया, जिसके बाद एक टीम को रेड के लिए फराश खाना भेजा गया। टीम मुखबिर के साथ इलाके में मौजूद थी। उसी दौरान अलग-अलग स्कूटी पर दो लोग आए। एक की स्कूटी पर एक बड़ा कार्टन भी रखा हुआ था।
पूछताछ में खुलासा
मुखबिर ने इशारा करके बताया कि इनमें से एक वो शख्स है, जो अनस के लिए प्रतिबंधित सिगरेट को बेचता है। जिसके बाद पुलिस ने दो स्कूटी चालकों को रोक लिया। स्कूटी पर रखे कार्टन से 20 हजार प्रतिबंधित सिगरेट बरामद हुईं। उवैश ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह कलाम के साथ अनस के गोदाम में माल देने जा रहा था। अनस उसका ममेरा भाई है, जो लाजपत नगर इलाके में रहता है। आरोपी पुलिस को लेकर अनस के गोदाम पर पहुंचा। जहां से 44,300 सिगरेट और मिलीं।
पैकेट्स पर नहीं है चेतावनी
बताया गया है कि इन सिगरेट पर भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली चेतावनी नहीं है। ये सिगरेट विदेशों से इंपोर्ट की जाती हैं। आरोपी प्रतिबंध होने के बावजूद इन सिगरेट को मार्केट में सप्लाई कर रहे थे इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। पुलिस अनस की भी तलाश कर रही है। साथ ही उन लोगों का भी पता किया जा रहा है, जो इनसे यह माल खरीद रहे थे।

You may also like
दिल्ली कैंट BMW हादसा: गगनप्रीत ने नवजोत को 22 किमी दूर अस्पताल क्यों पहुंचाया, सामने आया सच
विश्वकर्मा पूजा पर बदरा मेहरबान, बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
पर्सनल लोन नहीं चुकाया तो` क्या जाना पड़ेगा जेल? जान लो कानून और बचने के तरीके
आर्यन खान की सीरीज 'द बेड्स ऑफ बॉलीवुड' में उनके डायरेक्शन की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, माधवन ने खास अंदाज में सुनाई कहानी