Next Story
Newszop

दुल्हन की तरह सजी श्रीदेवी की लाडली की नहीं थम रही मुस्कुराहट, ब्राइडल लहंगे के साथ 2 दुपट्टे ओढ़ छाईं जाह्नवी

Send Push
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस स्टार किड में से एक हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो संस्कारी रूप दिखाना नहीं जानती हैं। सूट- साड़ी पहनकर एक्ट्रेस को देसी रूप दिखाना अच्छे से आता है। और, अब तो जाह्नवी ने सबको फेल करने के लिए इतना सुंदर लहंगा पहना कि देखकर आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। यह फोटोज जाह्नवी के शूट की हैं। जिन्हें देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे वो असली की दुल्हन हैं।







28 साल की जाह्नवी कब दुल्हन बनेंगी वो तो किसी को नहीं पता। लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने ब्राइडल लुक वाली फोटोज से फैंस को ही खुश कर दिया है। डीवा का सुंदर- सा रूप देखकर फैंस इतने खुश हुए कि वो जाह्नवी को किसी शाही घराने की रानी बताने लगे। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@janhvikapoor)







भारी- भरकम लहंगा पहनकर सजीं जाह्नवी



जाह्नवी के लहंगे वाले कई सुंदर- सुंदर लुक्स आपने देखे होंगे। लेकिन इस बार वो सबसे खास और सुंदर दिखीं। जाह्नवी ने बेशक ब्राइडल लुक लिया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो बाकी सारी दुल्हनों की तरह अलग नजर आएंगी। उनके लहंगे का कलर हटकर दिख रहा है। साथ ही लहंगे पर हुई बारीक डीटेलिंग भी देखते बनी।





image



गहरे वाला पहना है ब्लाउज



देसी लुक को मॉर्डन टच देने के लिए जाह्नवी ने गहरे गले वाला ब्लाउज पहना है। जिसकी वी नेकलाइन है। साथ ही ब्लाउज की हाफ स्लीव्स भी हसीना के लुक को क्लासी टच देती दिखी। जाह्नवी के ब्लाउज पर सितारों और सीक्वेंस वाला काम हुआ है। साथ ही बाजू और पूरे ब्लाउज के बॉर्डर पर मोतियों वाला बॉर्डर जोड़कर लुक में एलिगेंस ऐड किया गया।





image



रेड- मसटर्ड लहंगे में दिखाया एलिगेंस



प्योर रेड की जगह जाह्नवी रेड और मसटर्ड कलर का लहंगा पहनी दिख रही हैं। जो कि सिल्क से तैयार हुआ है। लहंगे को सुंदर बनाने के लिए इस पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। मिरर वर्क जोड़े गए हैं। साथ ही लुक में रीगल टच देने के लिए जरी का काम भी किया गया है। रेड और पिंक से हटकर कुछ नया लुक लेना हो तो यह लहंगा ब्राइड्स टू बी के लिए बेस्ट है।





image



2 दुपट्टे ओढ़कर दिखाई नजाकत



जाह्नवी के ब्लाउज और लहंगे के साथ उनके दुपट्टे भी काफी बढ़िया दिखे। हसीना ने 2 दुपट्टे ओढ़े हैं। पहला उन्होंने पीच कलर का दुपट्टा ओढ़ा। जो कि प्लेन है। और, दुपट्टे को सुंदर बनाने के लिए बॉर्डर जोड़ा है। वहीं, लाल रंग का दुपट्टा उन्होंने ड्रेप किया। जिसपर सितारे जोड़कर फूलों वाले डिजाइन बने नजर आ रहे हैं।















जूलरी पर भी डालें नजर



जाह्नवी ने लहंगे के साथ गले में चोकर वाला हार पहना। जो कि भारी होने की वजह से हसीना के डीप ब्लाउज को हाइलाइट कर रहा है। साथ ही जाह्नवी के कानों में नजर आ रहे झुमके भी उनके नूर को दोगुना कर गए। लुक को परफेक्ट बनाने के लिए जाह्नवी ने हाथों में चूड़ा पहना। और, छोटी- छोटी कलीरे भी पहनी दिखीं।





image

खूबसूरती देख फैंस हो गए फिदा



जाह्नवी का सुंदर- सा ब्राइडल लुक देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। किसी ने उन्हें पृथवी की सबसे सुंदर महिला बताया। तो किसी ने कहा कि वो राजघराने की राजकुमारी लग रही हो। वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें अप्सरा तक बता दिया।





जाह्नवी का देसी लुक देखकर तारीफ करने के साथ- साथ ब्राड्स टू बी उनसे इंस्पिरेशन भी ले सकती हैं। मॉर्डन ब्राइड और यूनिक लुक लेने के लिए ऐसा लुक बेस्ट है।

Loving Newspoint? Download the app now