नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भारी तेजी देखने को मिली। ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। इससे ग्रुप का मार्केट कैप 48,000 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। इस तेजी से ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ बुधवार को 2.74 अरब डॉलर यानी करीब ₹2,42,07 करोड़ की तेजी आई और यह 92.9 अरब डॉलर पहुंच गई।
इसके साथ ही अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान के सुधार के साथ 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी इस लिस्ट में अडानी से एक स्थान ऊपर 18वें स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ में बुधवार को 1.24 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 106 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.3 अरब डॉलर की तेजी आई है।
कौन-कौन हैं टॉप 10 में
इस बीच एलन मस्क 472 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर जमे हुए हैं। ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में बुधवार को 5.4 अरब डॉलर की गिरावट आई और वह 336 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 144 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस लिस्ट में मार्क जकरबर्ग ($264 अरब) तीसरे, जेफ बेजोस ($253 अरब) चौथे, लैरी पेज ($239 अरब) पांचवें, सर्गेई ब्रिन ($223 अरब) छठे, बर्नार्ड आरनॉल्ट ($197 अरब) सातवें, स्टीव बालमर ($186 अरब) आठवें, जेंसन हुआंग ($180 अरब) नौवें और माइकल डेल ($168 अरब) दसवें नंबर पर हैं।

You may also like

कागज नहीं दिखाएंगे... पाकिस्तान ने तालिबान को बताया भारत का पिट्ठू, बोला- हमारे पास सबूत, वे हमसे युद्ध लड़ रहे हैं

जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के 53 वें CJI, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, 23 नवंबर को लेंगे शपथ

समंदर की लहरों पर आगे बढ़ रहा था जहाज तभी लगी भीषण आग, 16 नाविकों ने फिर बचा ली जान, कच्छ के मांडवी में 'करिश्मा'

सनकी बेटे ने बाप के सीने में घुसा दी छब्बल, मां बचाने आई तो सिर पर पटका पत्थर, नृशंस हत्या से दहला सागर

महाबोधि मंदिर और नालंदा खंडहर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, छठ पूजा को भी वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी