Next Story
Newszop

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ रही बातचीत

Send Push

image

लाइव हिंदी खबर :- भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर वार्ताओं ने तेज रफ्तार पकड़ ली है| वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर 2025 को भारत दौरे पर आई यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) कार्यालय टीम के साथ सकारात्मक बातचीत हुई थी। इस बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर यह निर्णय लिया गया कि समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए प्रयास और तेज किए जाएंगे।

image

इसी कड़ी में भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल 22 सितंबर 2025 को अमेरिका का दौरा करेगा। मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहले हुई चर्चाओं को आगे बढाना और दोनों पक्षियों के लिए लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की दिशा में ठोस प्रगति करना है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरे के दौरान निवेश, निर्यात बढ़ोतरी, डिजिटल ट्रेड, कृषि उत्पादों की पहुंच और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बातचीत होगी।

इसके अलावा दोनों पक्ष उन अडचनों पर भी चर्चा करेंगे जिनके चलते अब तक समझौता आगे नहीं बढ़ सका। यदि यह समझौता जल्द होता है, तो यह भारत अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देगा। इसे भारतीय उद्योगों और अमेरिकी कंपनियां दोनों को नए अवसर मिलेंगे और द्विपक्षीय व्यापार कई गुना बढ़ने की संभावना है, यह यात्रा भारत के उस रणनीतिक हिस्सा मानी जा रही है। जिसके तहत सरकार वैश्विक साझेदारियों को मजबूत कर “विकसित भारत” के विजन को आगे बढाना चाहती है।

Loving Newspoint? Download the app now