अगली ख़बर
Newszop

13850 करोड़ का फ्रॉड करने वाले मेहुल चोकसी को जेल में मिलेंगे बेहतरीन सुविधाएं

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक से 13850 करोड रुपए का फ्रॉड करने वाले भगोड़े बिजनेसमैन को बेल्जियम से भारत सरकार ने वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। केंद्र सरकार ने बेल्जियम सरकार को लेटर लिखकर बताया है कि मेहुल चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा।

image

भारत सरकार ने पत्राचार में बताया कि अगर मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाया जाता है, तो उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा। उन्हें 14 से ज्यादा सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया गया है। हालांकि सरकार ने चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए यह पत्र कब लिखा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल 2025 को बेल्जियम में ही गिरफ्तार कर लिया गया था| मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं। भगोड़ा नीरज मोदी लंदन में है और उसके प्रत्यर्पण के लिए कोशिशें की जा रही हैं, दोनों ने साल 2018 में भारत छोड़ दिया था।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें