नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है। उत्तरी राज्यों (Weather Update) में ठंड ने दस्तक दे दी है और दिल्ली-एनसीआर(Delhi NCR Fog) सहित आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह धुंध का असर बढ़ने लगा है। वहीं, दक्षिण और पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दक्षिणी तटीय इलाकों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
दक्षिण में लो-प्रेशर का असर
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्रों के चलते मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है। मंगलवार सुबह 5:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम ने महज तीन घंटे बाद ही ताकत पकड़ ली और वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 अक्टूबर की दोपहर तक यह डिप्रेशन में तब्दील होकर उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, करैक्कल और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास समुद्र में सक्रिय हो सकता है। अगले 24 घंटे में इसके और तीव्र होने की आशंका है।
बिहार का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार का मौसम अभी शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन अगले पांच दिनों तक तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी जबकि दिन में धूप चुभने लगेगी। छठ पर्व के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मोतिहारी सबसे गर्म रहा जहां 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी में धुंध की एंट्री
उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम का रुख बदल गया है। अब सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगी है जबकि दिन में धूप खिली रहती है। आगरा में मंगलवार सुबह धुंध की वजह से ताजमहल मेहताब बाग और यमुना किनारे से धुंधला नजर आया। सोमवार शाम से ही मौसम में बदलाव दिखा था, जब आसमान में हल्के बादल और ठंडी हवा चली। मंगलवार सुबह भी धुंध और आंशिक बादलों के बाद करीब आठ बजे धूप निकल आई और दिनभर मौसम साफ बना रहा।
You may also like

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी-2' का छोटे पर्दे पर प्रसारण जल्द

कार्बाइड गन से घायल बच्चों और नागरिकों का उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता में हो: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सतना में 150 बेड के नवीन हास्पिटल का निर्माण अक्टूबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश

धोखा देने वालों को क्यों बोलते हैं 420? जानें इसके पीछे` की रोचक वजह

Delhi IPS Transfer: दिल्ली में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे-कहां मिली तैनाती




