उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दूल्हे ने शादी के समय नशे में इतना धुत था कि वरमाला दुल्हन के गले में न डालकर अपने दोस्त के गले में ही डाल दिया। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आया और फिर बवाल हो गया।
लखनऊ। वैसे तो शादी दो लोगों के मिलन का रिश्ता होता है लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दूल्हे ने शादी के समय नशे में इतना धुत था कि वरमाला दुल्हन के गले में न डालकर अपने दोस्त के गले में ही डाल दिया। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आया और फिर बवाल हो गया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
दोस्त को पत्नी समझ बैठा दूल्हायह मामला बरेली के क्लोडिया थाना के बरखेड़ा गांव का है। यहाँ पर एक शादी में दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला न पहनाकर उसके दोस्त को पहना दी। दूल्हे की नाम रविंद्र कुमार बताया जा रहा है। शादी के समय रविंद्र ने काफी शराब पी ली थी। रविंद्र अपने होश में नहीं था। जब वरमाला पहनाने का समय आया तब दोनों वर वधू अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही वहां पर वरमाला डालने की बारी आई तब नशे में चूर रविंद्र ने अपने ही मित्र के गले में जयमाला डाल दी।
फट पड़ी दुल्हनदूल्हे के द्वारा दोस्त को वरमाला पहनाने के बाद बवाल हो गया। दूल्हे की इस हरकत के बाद दुल्हन को गुस्सा आया और उसने स्टेज पर ही दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और शादी से इंकार कर दिया। परिस्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों परिवारों के बीच जमकर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। दूल्हा व दुल्हन दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सी और खाना फेंकना शुरू कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया हालांकि शादी नहीं हो पाई।
You may also like
Your Electricity Bill Could Be Waived Off! Government Schemes Launched in UP and MP – See Who Can Apply
हे भगवान…, एक चिता पर जली 6 लाशें, रो पड़ा गांव
सर, इस सांप ने मुझे काटा है, मेरा इलाज करो', सांप को बैग में लेकर अस्पताल पहुंची महिला और फिर ι
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर, क्राउन प्रिंस के साथ करेंगे मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
लड़कियां बुलाते हैं PG में रहने वाले लड़के! यूज्ड कंडोम से चोक हुआ सीवर, लोगों का फूटा गुस्सा ι