मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक व्यक्ति ने जब सुहागरात वाले दिन अपनी पत्नी को देखा तो वो हैरान रहे गए और सीधे डॉक्टर के पास पहुंच गया। जहां पर उसने अपनी पत्नी की जांच करवाई। जांच में जो बात सामने आई उसको सुनकर शख्स हैरान हो गया और थाने जाकर व्यक्ति ने पत्नी के खिलाफ शिकयत दर्ज करवा दी। ये व्यक्ति पुलिस से अब इंसाफ की मांग कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने लड़की व उसके परिवार वालों पर शादी के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
शिकायत दर्ज करते हुए लड़के पंखी जाटव ने कहा कि जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई है। वो महिला नहीं बल्कि किन्नर है। ये बात उसे सुहागरात के दौरान पता चली। पंखी जाटव के अनुसार उसने तुरंत रात 12 बजे ससुर को फोन किया और विरोध जताया। लेकिन ससुर ने कुछ नहीं किया। सच पता लगने के कुछ दिनों बाद पंखी ने पत्नी मनीषा को मायके वापस भेज दिया। जिसके बाद वो कुछ दिनों तक मायके में रही। लेकिन ससुराल वाले मनीषा को साथ रखने के लिए दबाव बनाने लगे और ससुर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पंखी ने अपने ससुराल वालों और पत्नी मनीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।
मनीषा किन्नर है, ये बात उसे सुहागरात के दिन पता चली। अगले ही दिन पंखी ने अपने बड़े भाई फूलसिंह और बहन सरोज को इस बारे में बताया। इसके बाद मनीषा को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका चेकअप हुआ। डॉक्टर ने बताया कि मनीषा महिला नहीं बल्कि किन्नर है। इसके तुरंत बाद ही उसे मायके भेज दिया गया।
पंखी ने पांच-छह महीने पहले पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पत्नी पर जो आरोप लगाए हैं। उसका कोई सबूत नहीं मिला है। थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी को कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। वहीं से तलाक आदि की कार्रवाई हो सकती है। वहीं मनीषा ने भी अपने पति के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में आवेदन दिया है और पति के साथ रहने की बात कही है। साथ में हीभरण पोषण की भी मांग रखी है।
You may also like
बिहार चुनाव : महाराजगंज में परिवर्तन और समीकरणों की दिलचस्प कहानी
महिला विश्व कप: श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच बारिश से धुला, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक
तमिलनाडु के धर्मराज मंदिर में होती है यमराज की पूजा, कामदेव को मिला था यहां जीवनदान
प्रशांत महासागर में बना La Nina! इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट जारी!
पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे ऋतिक रोशन, बुधवार को सुनवाई