उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेहद ही खूबसूरत महिला को दिखाकर युवक को उसके साथ शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया गया। कार में बैठकर बातचीत हुई। इसके बाद युवक को बातों में उलझा लिया गया। बहाने से उससे दो लाख रुपये लिए। इसके बाद महिला और उसका साथी फरार हो गया। पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखे की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आठ दिन पहले हुई थी शादी की बात
घोरिरा, थाना लहर, भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी दीपेंद्र गुर्जर ने अपने छोटे भाई शिवराज की शादी के लिए आरती नाम की महिला से आठ दिन पहले बात की थी। उसने उन्हें 2 लाख रुपये लेकर बुलाया था। शुक्रवार को वह अपने साथी ऊदल और चालक के साथ रामबाग आए। तभी दो युवक और एक युवक आ गए। इस दौरान उसे एक युवती से मिलाया गया, जो इतनी खूबसूरत थी कि देखते ही वो शादी के लिए राजी हो गई। शादी की बात आगे बढ़ने लगी। इस दौरान पीड़ित से दो लाख रुपये ले लिए।
महिला बहाने से उतरी और चली गई
जिस महिला को शादी के लिए दिखाया गया, उसका नाम अंजली बताया गया। अंजलि बातचीत के दौरान अपनी बहन से बात करने की कहकर कार से उतर गई। इस दौरान पीड़ित का मोबाइल भी उसने ले लिया। वो लोग इंतजार करते रहे, लेकिन अंजली नहीं आई। अन्य लोग भी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए।
पीड़ित ने थाने में की शिकायत
इस पूरी घटना के बाद वो समझ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
You may also like
नोएडा: ई-साइकिल योजना पांच साल में भी 'जीरो', 2 करोड़ खर्च कर बने 62 डॉक स्टेशन जमींदोज
एशिया कप सुपर-4 : दासुन शनाका का अर्धशतक, श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 169 का लक्ष्य
मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस में अचानक लगी आग, देहरादून में हड़कंप!
पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध: मुरलीधर मोहोल
मोबाइल में व्यस्त थी पत्नी,` बार-बार चाय बनाने के लिए कह रहा था पति, बना तो दी लेकिन…