बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात उनके निवास पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना आधी रात के समय अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ट्रेंडिंग वीडियो
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुस आया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर में घुसे व्यक्ति की काम वाली से बहस हुई थी। जब सैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा के डीसीपी ने पुष्टि की कि रात 2:30 बजे एक अनजान व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और इस दौरान उन पर चाकू से हमला किया गया। हालांकि, उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू से मारा गया या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा सैफ अली खान की काम वाली से हो रहा था। जब सैफ ने इस झगड़े में हस्तक्षेप किया, तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
You may also like
भारतीय उद्योग जगत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई को सराहा
ऑपरेशन सिंदूर : सुनील ग्रोवर से तमन्ना तक, सेलेब्स ने किया 'रियल हीरोज' को सैल्यूट
महाराणा प्रताप की सबसे अच्छी प्रतिमा रिवर फ्रंट पर लगेगी : अखिलेश यादव
रोते-रोते बैंक भागी महिला, मैनेजर से बोली- 'मेरे अकाउंट में….', डिटेल देख खिसक गई पैरों तले जमीन, हो गई बेहोश! ˠ
रिश्वत केस में फंसे विधायक जयकृष्ण पटेल पर भाजपा का वार, पार्टी ने किया आंदोलन का ऐलान और बर्खास्तगी की मांग