के दिग्गज खिलाड़ी और के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को, हाल ही में अपने घर रांची के लिए फ्लाइट बोर्ड करते हुए देखा गया। बता दें कि, हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।
सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौट चुके हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को भी रांची के लिए फ्लाइट लेते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि फैंस धोनी की एक झलक को पाने के लिए अपने मोबाइल से उनकी तस्वीर और वीडियो ले रहे हैं।
यह रही वीडियोDhoni doesn’t need a namesake tweet or Insta story to prove his patriotism. He lives it - in silence, in action and with pride 🇮🇳
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) May 11, 2025
DUTY. HONOUR. COUNTRY ❤️@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/rOw6znk5Is
खैर, आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस सीजन का निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम ने 12 मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है और वह प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद, बीच सीजन में ही महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत काफी खराब की थी और उन्होंने पहले पांच मैच में चार में हार दर्ज की थी। इसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने 12 पारी में इस सीजन में 25.71 के औसत और 140 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 180 रन ही बनाए हैं।
आक्रामक खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में उन्होंने 17* रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अगर आईपीएल 2025 की शुरुआत फिर से होती है, तो बचे हुए दो मैच में महेंद्र सिंह धोनी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
You may also like
'अगर मैं होता तो विराट को कैप्टन बना देता', ENG vs IND Test से पहले माइकल वॉन ने BCCI को दी सलाह
'सोना' समान नींद बेशकीमती, कुछ नियमों का पालन किया तो चैन से सोएंगे आप
Pay LIC Premium Through Whatsapp: अब WhatsApp से भरें LIC का प्रीमियम, जानिए पूरा प्रोसेस
वो सफल, मैं शुरुआती दौर में हूं…मां श्वेता तिवारी से तुलना किए जाने पर बोलीं पलक तिवारी
Team India: कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह पीछे, शुभमन गिल बने टॉप दावेदार, जानें बड़ी वजह