आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्हीं के घर में करारी शिकस्त दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 198 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में केकेआर की टीम 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ शुभमन गिल एंड कंपनी पॉइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 56 गेंदों पर 150 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 52 रन बनाए और गिल के साथ 114 रनों की मज़बूत ओपनिंग साझेदारी की। जोस बटलर नाबाद रहे और 23 गेंदों पर 41 रन बनाकर जीटी को 200 के करीब पहुंचाया।
गेंदबाजी की बात करें तो केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती ने कसी हुए गेंदबाजी की, लेकिन वे विकेट लेने में सफल नहीं हुए।
जीटी ने केकेआर को 159 रनों पर रोका199 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा। टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नारायण के विकेट जल्दी खो दिए। 5.3 ओवर तक टीम का स्कोर 43/2 पर पहुंच गया। हालांकि, अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर (14) ने पारी को संभालने का प्रयास किया।
रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 रन बनाए। वहीं अंत में रिंकू सिंह (17), आंद्रे रसेल (21) और अंगकृष रघुवंशी (27*) के प्रयासों के बावजूद केकेआर 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सका। राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को भी दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, वाशिगटन सुंदर और साई किशोर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
वहीं मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की ढेरों रिएक्शन देखने को मिले। इसमें खूब सारे मीम्स भी फैन्स के द्वारा शेयर किए गए।
यहां देखें सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएंKKR fans watching #KKRvsGT after abusing the team left, right, and centre for their last performance: pic.twitter.com/3yYnuUbxGY
— αdil. (@ixadilx) April 21, 2025
Don't underestimate Power Of Nariyal 🗿💀💀#ShubmanGill #KKRvGT #KKRvsGT pic.twitter.com/YmqLTmIFzv
— chacha (@meme_kalakar) April 21, 2025
Narayan.. Narayan... 🗿#ShubmanGill #KKRvsGT #KKRvGT pic.twitter.com/Ykhy1soqUv
— chacha (@meme_kalakar) April 21, 2025
Gujarat Titans in IPL 2025#KKRvsGT pic.twitter.com/bhpkdQNjUr
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) April 21, 2025
Same Energy 💀#KKRvsGT pic.twitter.com/36yPiNvfRh
— Byomkesh (@byomkesbakshy) April 21, 2025
SRK after buying Venkatesh Iyer in 23.75 Cr #KKRvsGT pic.twitter.com/76Ymfjhgoo
— Binod (@wittybinod) April 21, 2025
Overrated player 🫠🫠 no Yash Dayal no 2023 no party from rich rinku Singh #KKRvsGT pic.twitter.com/GNnfLASUXJ
— 𝐒𝐚𝐜𝐡𝐢𝐯 𝐣𝐢 (@FuleraSachivji) April 21, 2025
SRK after watching Venkatesh Iyer 's performance 😭#KKRvsGT pic.twitter.com/Sml1Swi3Yc
— 😼 (@MasterrGogo) April 21, 2025
Srk after buying Venkatesh Iyer #KKRvsGT pic.twitter.com/SYpMaEW5aO
— memes_hallabol (@memes_hallabol) April 21, 2025
You may also like
कोचिंग सेंटर में प्यार फिर लिवइन में लिये मजे.. अब फ्रिज में खत्म हो गई कहानी ι
प्राइवेट पार्ट काटा-आंखें निकाली बाहर, बिहार में बुजुर्ग को दी ऐसी खौफनाक मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह ι
गाजियाबाद में असली दृश्यम' जैसा मामला, शख्स ने 8 फीट गहरे गड्ढे में पड़ोसी को दबाया, फिर पलंग बिछाकर सोया ι
हरियाणा में बाल विवाह का प्रयास नाकाम, पुलिस ने बचाई नाबालिग लड़की
जौनपुर में महिला के साथ गैंगरेप का मामला, पुलिस ने की कार्रवाई