अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंद पर अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी भी भारतीय का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। पूर्व में यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 29 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़कर भारत का पाकिस्तान के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन व्हाइट बॉल सफलतापूर्वक पूरा किया। गिल 28 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 172 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने दिया था। भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए।
अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंद पर अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी भी भारतीय का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। पूर्व में यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 29 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Also Read: LIVE Cricket Scoreपाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया। पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए। 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए। नवाज ने टीम के खाते में 21 रन जोड़े, जबकि सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली।
Article Source: IANSYou may also like
भारत या चीन... किस देश के स्टूडेंट्स से ज्यादा 'चिढ़ते' हैं अमेरिका के लोग?
प्रियंका गांधी ने भारत की फिलिस्तीन नीति पर उठाए सवाल
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद दी खिलाड़ियों को चेतावनी
एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-4 में शानदार शुरुआत की
एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराया, बिना हाथ मिलाए छोड़ी मैदान