अगली ख़बर
Newszop

IND vs PAK: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को हराकर ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Send Push
image

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भारत एशिया कप के इतिहास में 50 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। भारत के बाद एशिया कप में सबसे ज्यादा हासिल करने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 47 जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद पाकिस्तान की टीम ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए। जिसमे साहिबजादा फरहान ने 57 रन और फखर जमान ने 46 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारत की टीम ने खराब शुरूआत के बाद भी 19.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की पारी खेली और उनके अलावा शिवम दुबे ने 33 रन और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए।

After Yesterday#39;s Win ~ became 1st Team to Complete 50 Wins in Asia Cup. Most Wins in Asia Cup 50 - India* 47 - Srilanka 37 - Pakistan 15 - Bangladesh 8 - Afghanistan 4 - U.A.E 1 - Oman pic.twitter.com/WykChchSJP

mdash; (@Shebas_10dulkar) September 29, 2025
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें