इस साल राजस्थान में मानसून कब दस्तक देगा? इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से नया अपडेट सामने आया है। आईएमडी की मानें तो इस बार मानसून तय समय से पहले ही राजस्थान में दस्तक देगा। अभी मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच चुका है। जो तीन-चार दिन में और आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, 18 से 20 जून के बीच मानसून राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। आईएमडी ने पहले मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया था।
उसने अल नीनो की स्थिति को खारिज कर दिया था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम बारिश से जुड़ी है। इससे समय से पहले आने के संकेत मिले थे बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर पर पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है। इससे मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। इन हिस्सों में 'आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन' (ओएलआर) में कमी आई है। यह बादल छाए रहने का संकेत है। ओएलआर धरती से निकलने वाली ऊर्जा का माप है। ये स्थितियां मानसून के जल्द आने की ओर इशारा कर रही हैं। ऐसे में समय से पहले मानसून राजस्थान में दस्तक देगा।
पिछले 6 सालों में कब-कब राजस्थान में मानसून ने दस्तक दी
राजस्थान में मानसून के प्रवेश का सामान्य समय 25 जून तय है। लेकिन, इस बार मानसून तय समय से 5 से 7 दिन पहले राजस्थान में दस्तक दे सकता है। वर्ष 2024 में भी मानसून ने 25 जून को प्रवेश किया था। वहीं, वर्ष 2023 में 25 जून, वर्ष 2022 में 30 जून, वर्ष 2021 में 18 जून, वर्ष 2020 में 24 जून और वर्ष 2019 में 24 जून को मानसून राजस्थान में प्रवेश कर चुका है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। अगर यह इस साल समय से पहले आता है, तो यह 2009 के बाद पहली बार होगा। 2009 में मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। भारत में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है, जब यह केरल पहुंचता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है और 17 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत से धीरे-धीरे वापस जाने लगता है।
You may also like
भारत-पाकिस्तान संघर्ष: ट्रंप के दौर में अमेरिकी विदेशी नीति में कितना दम और कितना भ्रम?
पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
छत्तीसगढ़ में 18 तहसीलदार बनाए गए डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी
मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण
वन मंत्री कश्यप की अध्यक्षता में वनोपज व्यापार अंतर्विभागीय समिति की 306वीं बैठक आज