राज्य सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा प्रधानाचार्यों के तबादलों को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा ही अपने जन्मदिन पर भी झूठ और छल फैला सकते हैं। कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार और पाखंड का पर्याय है। दिलावर ने कहा कि डोटासरा का अहंकार उसी दिन टूट जाना चाहिए था जब शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने खुलेआम स्वीकार किया था कि तबादलों में खुलेआम पैसे का लेन-देन हुआ है।
कांग्रेस शासन भ्रष्टाचार में अव्वल था - दिलावर
दिलावर ने कहा कि आज भाजपा सरकार में पूरी निष्पक्षता के साथ तबादले हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस के शासन में शिक्षा विभाग लूट का अड्डा बन गया था। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट ने भी पुष्टि की है कि कांग्रेस के शासन में तबादलों में भ्रष्टाचार के मामलों में राजस्थान देश में पहले स्थान पर था। आरएसएस की शस्त्र पूजा के बारे में उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजा की परंपरा भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से चली आ रही है।
भाजपा में पीएम-सीएम बने साधारण कार्यकर्ता
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के विश्वास और आशीर्वाद से लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने हैं। आज पूरी दुनिया मोदी की ओर देख रही है। मोदी की लोकप्रियता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अलग है, जिन्हें अचानक प्रधानमंत्री पद पर बिठाया गया था। मोदी एक साधारण कार्यकर्ता से गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने।
डोटासरा की टिप्पणी अनुचित - गोदारा
उन्होंने कहा कि इसी तरह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक साधारण कार्यकर्ता से आज प्रदेश की जनता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने अपनी विचारधारा और संगठन के माध्यम से देश भर में लाखों लोगों का विश्वास अर्जित किया है। ऐसे संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रति डोटासरा की टिप्पणी अनुचित है।
You may also like
इससे बड़ा भुल्लकड़ क्रिकेटर दुनिया में नहीं होगा, लाइव मैच में शर्टलेस हो गए मार्कस स्टोइनिस
मुंबई में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं गिरफ्तार
राष्ट्रपति मुर्मू ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर जताया दुख, कहा- शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति
एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जयपुर में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले पर टी राजा सिंह का विवादित बयान
गोपालगढ़ में मां-बेटे पर बदमाशों ने किया हमला, वीडियो में देंखे बेटे पर लगी गोली, मां घायल