भागलपुर। जिले में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस के नाम से जाना जाता है। इसी दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन होता है और भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। पूजा के बाद श्रद्धालु अपने हाथों में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र या रक्षासूत्र बांधते हैं, जिसे सभी कष्टों और बुरे प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।
अनंत भगवान की पूजा कर रहे पंडित अशोक झा ने बताया कि यह पूजा पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूरे विधि-विधान से की जाती है। अनंत भगवान यानी भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। अनंत चतुर्दशी का यह पर्व जिले में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम बना रहा।
You may also like
Monalisa Sexy Video: स्विमिंग पूल में रोमांस करती नजर आईं मोनालिसा
Anveshi Jain Sexy Video: अन्वेषी जैन ने शेयर किया जिम का सेक्सी वीडियो, फैंस हुए दीवाने!
नींद में गलती` से दबा बटन बैंक क्लर्क ने ट्रांसफर कर दिए 2000 करोड़ फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे
हरियाणा में बाढ़ की स्थिति प्रदेश सरकार की विफलता के कारण गंभीर: भूपेंद्र हुड्डा
Param Sundari: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड में अच्छी कमाई