भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (बुधवार काे) ओरछा जाएंगे। जहां वे श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे। 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इसके अलावा सिंगरौली भी जाएंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डाॅ. यादव दोपहर 12:50 बजे भोपाल से ओरछा जाएंगे। ओरछा में श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। 257 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और 74 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। जुझार सिंह महल का भ्रमण कर श्री रामराजा लोक फेस-1 के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करेंगे।
इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम श्री रामराजा वृद्धाश्रम में भोजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डाॅ. यादव शाम 4:45 बजे देवसर, जिला सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:45 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। भोपाल में रात 8 बजे अरेरा कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
You may also like
जुबीन गर्ग केस : पुलिस वाहनों पर हमले में कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल
अमित शाह 16 अक्टूबर को भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
जबलपुरः गरूड़ दलों द्वारा एक्सपायरी डेट के 30 किलो नमकीन के साथ 50 किलो खोवा और 20 किलो पनीर किया नष्ट
मप्रः सिवनी हवालाकांड मामले में कार चालक को सुरक्षित घर पहुंचाने और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के हाईकोर्ट के आदेश
खेत की मेड को लेकर विवाद, चचेरे भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या