भोपाल। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट बी-टू-बी इवेंट और प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ हो गया। इसमें देश-विदेश के टूर ऑपरेटर और होटल प्रतिनिधि ने भागीदारी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में आयोजित बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही मुख्य सचिव ने मध्य प्रदेश पर्यटन के पेवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की जीवंत प्रदर्शनी विलेज वाइब्स का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
You may also like
पुरानी रंजिश में तीन दोस्तों ने मिलकर की एक दोस्त की हत्या, शव को बोरे में भरकर नदी में फेका,तीनों गिरफ्तार
मुठभेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगी
श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : गोविंद देव गिरि
भारत में मध्यस्थता संबंधी न्यायशास्त्र को अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप बनाने की आवश्यकता: न्यायमूर्ति महेश्वरी
भारतीय सेना का ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास AUSTRAHIND 2025